{"_id":"6aa0dc540781eb44390d841e","slug":"shimla-three-new-prepaid-taxi-booths-auckland-sanjauli-lift-2026-09-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिमला: सस्ती और सेफ टैक्सी की चाह रखने वालों के लिए खुशखबरी, तीन और प्रीपेड बूथ शुरू करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: सस्ती और सेफ टैक्सी की चाह रखने वालों के लिए खुशखबरी, तीन और प्रीपेड बूथ शुरू करने की तैयारी
Wed, 09 Sep 2026 09:44 AM IST
Ankesh Dogra
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Wed, 09 Sep 2026 09:44 AM IST
सार
राजधानी शिमला में पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित और तय किराये पर टैक्सी सेवा देने के लिए तीन नए प्रीपेड टैक्सी बूथ खोलने की तैयारी है। ऑकलैंड टनल, लिफ्ट और संजौली में जगह का संयुक्त निरीक्षण पूरा हो चुका है और नगर निगम सदन ने भी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। नए बूथ शुरू होने से रात के समय परिवहन की समस्या के साथ-साथ मनमाने किराये और यात्रियों से लूट की शिकायतों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
शिमला में प्रीपेड टैक्सी सेवा का सांकेतिक दृश्य।
- फोटो : AI
विस्तार
राजधानी में पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित और तय किराये पर टैक्सी सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में तीन नए प्रीपेड टैक्सी बूथ खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। ऑकलैंड टनल के पास स्मार्ट सिटी पार्किंग, लिफ्ट और संजौली में पार्किंग के समीप इन बूथों को स्थापित करने की योजना है। तीनों स्थानों का संबंधित विभागों के अधिकारियों की टीम ने संयुक्त निरीक्षण कर लिया है और चिह्नित जगहों को बूथ स्थापित करने के लिए उपयुक्त पाया गया है।
विज्ञापन
नगर निगम के सदन की 29 अगस्त को हुई बैठक में भी तीनों स्थानों पर प्रीपेड टैक्सी बूथ स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है। अब संबंधित विभागों से अनुमति और अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने, राजस्व सत्यापन समेत अन्य औपचारिकताएं पूरी की जानी हैं। इसके बाद बूथ निर्माण और सेवा शुरू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Shimla Pre-Paid Taxi: शिमला घूमना है तो महंगी टैक्सी से बचें, बुक करें प्री-पेड कैब, सस्ती और सेफ; जानें रेट
विज्ञापन
इन बूथों के शुरू होने से खासकर रात के समय शिमला में परिवहन सुविधा को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। पर्यटकों और स्थानीय लोगों को टैक्सी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। साथ ही मनमाना किराया वसूलने और यात्रियों से लूट जैसी शिकायतों पर भी अंकुश लगने की उम्मीद है।
शिमला में पहला प्रीपेड टैक्सी बूथ आईएसबीटी में 10 मार्च को शुरू किया गया था। इसके बाद अलग-अलग क्षेत्रों में भी ऐसी सुविधा शुरू करने की मांग उठी थी। ऑल कॉमर्शियल व्हीकल जॉइंट एक्शन कमेटी हिमाचल प्रदेश ने भी शहर के विभिन्न हिस्सों में प्रीपेड टैक्सी बूथ स्थापित करने की मांग सरकार के समक्ष रखी थी।
नगर निगम के मेयर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि तीनों स्थलों का संयुक्त निरीक्षण हो चुका है और सदन से प्रीपेड टैक्सी बूथ स्थापित करने को मंजूरी मिल गई है। अब आगे की प्रक्रिया पूरी की जानी है।
सरकारी दरों पर टैक्सी देने को तैयार यूनियन
कॉमर्शियल व्हीकल जॉइंट एक्शन कमेटी हिमाचल प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष राजिंद्र ठाकुर ने तीन नए बूथ स्थापित करने की तैयारी पर मुख्यमंत्री, नगर निगम और जिला प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पुलिस के सहयोग से प्रीपेड टैक्सी सेवा यात्रियों को सुरक्षित सफर उपलब्ध कराने के साथ किराये में एकरूपता लाने का प्रभावी माध्यम बनेगी। शहर की अलग-अलग टैक्सी यूनियनें इस व्यवस्था में पूरा सहयोग करेंगी और परिवहन विभाग की ओर से निर्धारित व अनुमोदित किराया दरों पर सेवाएं देने को तैयार हैं।
26 क्षेत्रों के लिए पहले से उपलब्ध है सुविधा
आईएसबीटी में शुरू किए गए प्रीपेड टैक्सी बूथ से शिमला शहर और आसपास के 26 स्टेशनों के लिए निर्धारित किराये पर टैक्सी सुविधा उपलब्ध है। इनमें कुफरी, नारकंडा, चायल समेत जिला शिमला के प्रमुख पर्यटन स्थल भी शामिल हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ एयरपोर्ट, चंडीगढ़ और पीजीआई चंडीगढ़ के लिए भी नियंत्रित किराये पर टैक्सी सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। नए बूथ शुरू होने के बाद इन गंतव्यों के लिए भी यात्रियों को सुविधा मिलने की तैयारी है।
ऐसे काम करता है प्रीपेड टैक्सी बूथ
प्रीपेड टैक्सी बूथ पर यात्री अपना गंतव्य बताकर निर्धारित किराया जमा करता है। इसके बाद उसे एक कूपन दिया जाता है। गंतव्य तक पहुंचने के बाद यात्री कूपन पर हस्ताक्षर करता है और चालक उसे वापस बूथ के काउंटर पर जमा करवाता है। सफर के दौरान यात्री को अतिरिक्त किराया देने की जरूरत नहीं होती।
इस व्यवस्था में वाहन मालिक और चालक से संबंधित जानकारी और दस्तावेज पुलिस के पास उपलब्ध रहते हैं। इससे यात्रियों की सुरक्षा बढ़ती है और किराये को लेकर चालक और यात्री के बीच विवाद की गुंजाइश भी कम होती है।