फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   urja sanrakshan painting competition himachal school students 2026

हिमाचल प्रदेश: ऊर्जा बचत की तस्वीर बनाओ, एक लाख रुपये, लैपटॉप और गोल्ड मेडल पाओ, फटाफट जानें इसके बारे में

Wed, 09 Sep 2026 10:33 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 09 Sep 2026 10:33 AM IST
सार

हिमाचल के स्कूली विद्यार्थियों के लिए ऊर्जा संरक्षण पर पेंटिंग प्रतियोगिता शुरू होने जा रही है। पांचवीं से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थी इसमें भाग ले सकेंगे। स्कूल स्तर की प्रतियोगिता 15 अक्तूबर तक होगी। राज्य स्तर पर चुने गए 100 विद्यार्थियों का मुकाबला नवंबर में शिमला में होगा। राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम विजेता को एक लाख रुपये नकद, लैपटॉप और स्वर्ण पदक के साथ शैक्षणिक यात्रा का मौका मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
urja sanrakshan painting competition himachal school students 2026
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

रंगों से ऊर्जा बचाने का संदेश दीजिए और एक लाख रुपये, लैपटॉप व शैक्षणिक यात्रा जीतिए। हिमाचल के स्कूली विद्यार्थियों के लिए ऊर्जा संरक्षण पर पेंटिंग की बड़ी प्रतियोगिता शुरू होने जा रही है। केंद्रीय विद्युत मंत्रालय के ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) के राष्ट्रीय जागरूकता अभियान के तहत होने वाली इस प्रतियोगिता में पांचवीं से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। स्कूल स्तर की प्रतियोगिताएं 15 अक्तूबर तक होंगी, जबकि राज्य स्तर पर चुने गए 100 विद्यार्थियों का मुकाबला नवंबर में शिमला में होगा। हिमाचल में एसजेवीएन इस प्रतियोगिता का आयोजन करेगा।

विज्ञापन


प्रतियोगिता के राज्य और राष्ट्रीय चरण में विद्यार्थियों के लिए पुरस्कारों की लंबी फेहरिस्त रखी गई है। राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान हासिल करने वाले को एक लाख रुपये नकद, लैपटॉप और स्वर्ण पदक मिलेगा। दूसरे स्थान पर 50 हजार रुपये, लैपटॉप और रजत पदक तथा तीसरे स्थान पर 30 हजार रुपये, लैपटॉप और कांस्य पदक दिया जाएगा। 10 विद्यार्थियों को 15-15 हजार रुपये और टैबलेट के प्रोत्साहन पुरस्कार भी मिलेंगे। राष्ट्रीय विजेताओं को माता-पिता के साथ जनवरी 2027 में मध्य प्रदेश की पूर्ण प्रायोजित शैक्षिक यात्रा पर भी ले जाया जाएगा। प्रतियोगिता दो वर्गों में होगी। पांचवीं, छठी और सातवीं कक्षा के विद्यार्थी समूह-अ और आठवीं, नौवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थी समूह-ब में हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन


विद्यार्थियों को स्कूल और घर में ऊर्जा संरक्षण तथा ऊर्जा संरक्षण ही ऊर्जा सुरक्षा की कुंजी है में से किसी एक विषय पर पेंटिंग बनानी होगी। स्कूलों में दो घंटे की प्रतियोगिता करवाई जाएगी। प्रत्येक स्कूल दोनों वर्गों से दो-दो सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग चुनकर एसजेवीएन के नोडल अधिकारी को भेजेगा। विशेषज्ञ जूरी इन प्रविष्टियों में से प्रत्येक वर्ग के 50-50 विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला में होगा 100 बच्चों का आमना-सामना
राज्य स्तर की ऑन-द-स्पॉट प्रतियोगिता 14 से 21 नवंबर के बीच शिमला में आयोजित होगी। यहां पहुंचने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को दो हजार रुपये प्रतिभागिता राशि और प्रमाणपत्र मिलेगा। विद्यार्थी के साथ दो अभिभावकों के आने-जाने का नियमानुसार यात्रा खर्च भी एसजेवीएन वहन करेगा। राज्य स्तर पर पहले स्थान पर 50 हजार, दूसरे पर 30 हजार और तीसरे पर 20 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। 10 विद्यार्थियों को 7,500-7,500 रुपये के प्रोत्साहन पुरस्कार दिए जाएंगे।

हिमाचल के तीन विजेताओं का दिल्ली में राष्ट्रीय मुकाबला
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के शीर्ष तीन विजेता 11 दिसंबर को नई दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे। विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के दिल्ली आने-जाने और ठहरने की व्यवस्था एसजेवीएन करेगा। राष्ट्रीय स्तर के विजेताओं को 14 दिसंबर, राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।

2023-25 के बड़े विजेता दोबारा उसी वर्ग में नहीं
वर्ष 2023 से 2025 के दौरान राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम, द्वितीय या तृतीय पुरस्कार जीत चुके विद्यार्थी उसी वर्ग में दोबारा भाग नहीं ले सकेंगे। हालांकि, सांत्वना पुरस्कार पाने वाले विद्यार्थी पात्र होंगे। प्रतियोगिता में कोलाज और पैचवर्क स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed