{"_id":"6a9938b31575488c540934b9","slug":"video-shimla-lower-bazaar-janmashtami-laddu-gopal-dress-shopping-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला: जन्माष्टमी से पहले लोअर बाजार में उमड़ी भीड़, लड्डू गोपाल की ड्रेस खरीदने पहुंचीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: जन्माष्टमी से पहले लोअर बाजार में उमड़ी भीड़, लड्डू गोपाल की ड्रेस खरीदने पहुंचीं महिलाएं
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 02:37 PM IST
Link Copied
श्री कृष्ण जन्माष्टमी से एक दिन पहले राजधानी शिमला के लोअर बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की खूब भीड़ उमड़ी। बाजार में खासतौर पर लड्डू गोपाल के लिए कपड़े और श्रृंगार का सामान खरीदने के लिए महिलाएं और युवतियां पहुंचीं। जन्माष्टमी को लेकर बाजार में दिनभर रौनक देखने को मिली।
लोअर बाजार में इन दिनों लड्डू गोपाल के लिए अलग-अलग डिजाइन और रंगों की पोशाकें उपलब्ध हैं। दुकानों पर लड्डू गोपाल की ड्रेस 50 रुपये से 300 रुपये तक की कीमत में बिक रही हैं। इसके अलावा सजावट और श्रृंगार से जुड़ा सामान भी लोग खरीद रहे हैं।
जन्माष्टमी से पहले खरीदारी के लिए पहुंची महिलाओं और युवतियों के कारण लोअर बाजार में चहल-पहल बढ़ गई। दुकानदारों के अनुसार, पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।