{"_id":"6a9ae4fac36958bb3d0c1a6e","slug":"himachal-second-incident-in-solan-within-24-hours-youth-stabbed-to-death-two-injured-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: सोलन में 24 घंटे के भीतर दूसरी वारदात, चाकू मारकर युवक की हत्या, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: सोलन में 24 घंटे के भीतर दूसरी वारदात, चाकू मारकर युवक की हत्या, दो घायल
Fri, 04 Sep 2026 09:04 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 04 Sep 2026 09:04 PM IST
सार
सोलन के चौक बाजार में दो गुटों में खूनी झड़प में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इसमें एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहा घायलों का उपचार, एसपी भी पहुंचे।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सोलन के चौक बाजार में दो गुटों में खूनी झड़प में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इसमें एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। पेट में चाकू लगने से युवक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक की उंगलियां भी कट गई हैं। इसके अलावा एक युवक के पेट में भी चोट लगी है। वारदात की सूचना मिलते ही एसपी सोलन एसपी सोलन टी. एसडी वर्मा मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल में घायल युवाओं का इलाज चल रहा है। झड़प क्यों हुई, पुलिस इस बात की छानबीन कर रही है। वहीं 24 घंटे के भीतर शहर में दूसरी वारदात से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। इससे पहले बीती रात को भी एक युवक के सिर पर बेलचा मार दिया था। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक का पीजीआई में आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन