Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Shimla News
›
Shimla: Langur Enters Deputy Commissioner's Office, Camps Out at Stamp Paper Counter; Sparks Chaos Among Staff and Visitors
{"_id":"6a1e8ba65b7a0ff937061abf","slug":"video-shimla-langur-enters-deputy-commissioners-office-camps-out-at-stamp-paper-counter-sparks-chaos-among-staff-and-visitors-2026-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: उपायुक्त कार्यालय में घुसा लंगूर, स्टांप पेपर काउंटर पर जमाया डेरा; कर्मचारियों और लोगों में मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: उपायुक्त कार्यालय में घुसा लंगूर, स्टांप पेपर काउंटर पर जमाया डेरा; कर्मचारियों और लोगों में मची अफरा-तफरी
शिमला में उपायुक्त कार्यालय परिसर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक लंगूर अचानक स्टांप पेपर काउंटर पर पहुंच गया और वहीं बैठ गया। लंगूर को काउंटर पर बैठे देख वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। कई लोग डर के कारण काउंटर से दूर हट गए, जबकि कर्मचारियों को भी कुछ समय के लिए अपना काम रोकना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लंगूर काफी देर तक स्टांप पेपर काउंटर पर उछल-कूद करता रहा। इस दौरान वह कभी काउंटर के ऊपर बैठ जाता तो कभी इधर-उधर घूमने लगता। उसकी हरकतों के कारण कार्यालय में कामकाज प्रभावित हुआ और लोग सुरक्षित दूरी बनाकर खड़े रहे। कार्यालय में मौजूद लोगों ने लंगूर को वहां से भगाने की कोशिश की, लेकिन वह काफी देर तक काउंटर के आसपास डटा रहा। बाद में कुछ कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के प्रयासों के बाद वह परिसर से बाहर निकल गया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। गौरतलब है कि शिमला शहर में बंदरों और लंगूरों की बढ़ती आवाजाही लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। सरकारी कार्यालयों, बाजारों और रिहायशी इलाकों में इनके पहुंचने की घटनाएं लगातार सामने आती रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।