{"_id":"6a1dafdb4ab411c662040c93","slug":"heavy-rain-and-heavy-hail-in-barwani-shocked-residents-weather-changed-barwani-news-c-1-1-noi1434-4349256-2026-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Barwani News: बड़वानी में बोर से बड़े ओले गिरने से लोग हैरान, तेज आंधी और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barwani News: बड़वानी में बोर से बड़े ओले गिरने से लोग हैरान, तेज आंधी और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
जिले में सोमवार शाम मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। दिनभर तेज गर्मी और उमस के बाद शाम होते-होते आसमान में बादल छा गए और कई क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने लगीं। मौसम में आए इस बदलाव के साथ जिले के विभिन्न हिस्सों में आंधी और बारिश का दौर शुरू हो गया। सबसे अधिक चर्चा पलसूद क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि की रही, जहां बोर से बड़े आकार के ओले गिरने की जानकारी सामने आई। पलसूद के व्यवसायी कृष्णा गोले ने बताया कि शाम के समय तेज हवा और बारिश के बीच करीब 6 बजे बड़े आकार के ओले गिरे। कई स्थानीय लोगों ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार इतने बड़े आकार के ओले गिरते देखे हैं। करीब 20 मिनट ओले गिरे। ओलावृष्टि के कारण कुछ समय के लिए लोग घरों और दुकानों में रुक गए।
सालीकला और धनोरा में तेज बारिश व आंधी
मौसम में आए बदलाव का असर जिले के अन्य क्षेत्रों में भी देखने को मिला। जिले के एबी रोड स्थित सालीकला क्षेत्र में शाम के समय करीब 30 मिनट तक जोरदार बारिश हुई। वहीं धनोरा क्षेत्र में तेज हवा और आंधी चली। अचानक तेज हवाएं चलने से लोगों को कुछ समय के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बारिश शुरू होने के बाद मौसम सुहावना हो गया। शहर और आसपास के क्षेत्रों में चली ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट महसूस की गई। दिनभर गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने मौसम के इस बदलाव का स्वागत किया और राहत महसूस की।
ओझर में सड़कों पर बहा पानी, नौतपा के अंतिम दिनों में राहत
जिले के ओझर में भी सोमवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। शाम करीब 5.45 बजे तेज हवा और आंधी के साथ बारिश शुरू हुई। आंधी का दौर लगभग 30 मिनट तक चला, जिसके बाद करीब 45 मिनट तक तेज बारिश होती रही। बारिश इतनी हुई कि सड़कों पर पानी बह निकला। क्षेत्र में वातावरण में ठंडक घुल गई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।
इस वर्ष नौतपा के अंतिम दिनों में गर्मी के तेवर अपेक्षाकृत नरम रहे। आमतौर पर नौतपा के दौरान तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलती है, लेकिन इस बार अंतिम दिनों में मौसम अपेक्षाकृत शांत बना रहा। सोमवार शाम हुई बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि ने गर्मी के असर को और कम कर दिया। मौसम में आए इस परिवर्तन से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को राहत मिली और वातावरण में ठंडक महसूस की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।