{"_id":"6a993146bdc080a38c046ebb","slug":"video-shimla-janmashtami-radha-krishna-temple-bhajan-kirtan-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला: राधा-कृष्ण मंदिर में कान्हा के भजनों पर झूम उठीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: राधा-कृष्ण मंदिर में कान्हा के भजनों पर झूम उठीं महिलाएं
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 02:05 PM IST
Link Copied
राजधानी शिमला के गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विशेष भजन-कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सनातन धर्म सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
भजन-कीर्तन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया। महिलाओं ने कान्हा के भजनों पर जमकर नृत्य किया और कृष्ण भक्ति में लीन नजर आईं। कार्यक्रम के लिए यमुनानगर से विशेष भजन-कीर्तन टीम को बुलाया गया था, जिसने भजनों की प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को खूब झुमाया।
जन्माष्टमी के मौके पर मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही भी बढ़ी रही। भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और भजन-कीर्तन में हिस्सा लेकर आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया।
इस अवसर पर गंज बाजार में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।