{"_id":"6ae84ea46742b040f60b5ac2","slug":"video-pahari-utsav-season-3-himachali-folk-dance-competition-gaiety-theatre-shimla-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला: पहाड़ी उत्सव सीजन-3 में लोकनृत्यों से जीवंत हुई हिमाचल की संस्कृति, कलाकारों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: पहाड़ी उत्सव सीजन-3 में लोकनृत्यों से जीवंत हुई हिमाचल की संस्कृति, कलाकारों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Ankesh Dogra
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:19 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक नृत्य कलाओं की झलक राजधानी शिमला में देखने को मिली। गेयटी थियेटर के गौथिक हॉल में आयोजित पहाड़ी उत्सव सीजन-3 में कलाकारों ने अपने नृत्य के माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत कर दिया। इस दौरान हिमाचल के विभिन्न जिलों से पहुंचे कलाकारों ने लोकनृत्य प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
हिमाचली लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन देव भूमि हिमकला मंच शिमला की ओर से किया गया। प्रतियोगिता में कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से हिमाचल की लोक परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाया।
कार्यक्रम के दौरान कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया। पारंपरिक नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। प्रस्तुतियों के दौरान पूरा गौथिक हॉल तालियों की गूंज से भर गया।
पहाड़ी उत्सव के माध्यम से प्रदेश की लोकनृत्य परंपराओं को मंच मिलने के साथ ही विभिन्न जिलों के कलाकारों को अपनी कला और प्रतिभा दिखाने का अवसर भी मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।