{"_id":"6a0c40d9bb70b0a9620ec521","slug":"video-over-200-students-showcase-their-talent-at-uils-cultural-competition-2026-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: यूआईएलएस की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में 200 से अधिक विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: यूआईएलएस की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में 200 से अधिक विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विधिक अध्ययन संस्थान यूआईएलएस में मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम एन्विजन-2026 आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भांगड़ा, नाटी, वेस्टर्न डांस, ओपन माइक, मॉडलिंग, एकल नृत्य, ड्यूट डांस और कैलीग्राफी जैसी स्पर्धाएं हुईं जिनमें 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। विभिन्न प्रस्तुतियों के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति महावीर सिंह ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों से हिमाचल की लोक संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संस्कृति समाज की पहचान होती है और नई पीढ़ी की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है। साथ ही उन्होंने बदलते तकनीकी दौर में कानून की शिक्षा के बढ़ते महत्व पर भी बात रखी। संस्थान के निदेशक शिव डोगरा ने अतिथियों का स्वागत किया और प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान संस्थान की दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता दक्ष-2026 के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. रितिका राणा ने आयोजन में सहयोग देने वाले छात्र प्रतिनिधियों और शिक्षकों का आभार जताया। इस अवसर पर डॉ.सुमन विमल, डॉ. विजय चौधरी, डॉ. पुष्पांजलि, डॉ. संगीता वर्मा सहित अन्य शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।