{"_id":"67de75558a9b9d60ac06bee3","slug":"video-anti-terrorist-front-india-put-bharat-mata-posters-on-punjab-buses-in-tuticandi-2025-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया ने टुटीकंडी में पंजाब की बसों पर लगाए भारत माता के पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया ने टुटीकंडी में पंजाब की बसों पर लगाए भारत माता के पोस्टर
एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि भिंडरावाले का पोस्टर लगाकर हिमाचल में आने वालों पर देशद्रोह का केस दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि हम इस मामले में हिमाचल के साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री से बात करेंगे। शनिवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में वीरेश शांडिल्य ने कहा कि भिंडरावाले के पोस्टर लगाकर देवभूमि हिमाचल की शांति को भंग करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने मांग की कि इस मामले पर हिमाचल विधानसभा की विशेष बैठक बुलाकर प्रस्ताव पारित किया जाए कि जो भी प्रदेश में भिंडरावाले के फोटो व झंडा लेकर आएगा, उसके खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज कर जेल में डाला जाएगा। कहा कि किसी भी कीमत पर पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, चंडीगढ़ में हिंदू-सिख भाईचार खराब नहीं होने दिया जाएगा लेकिन आतंकवाद, खालिस्तान व भिंडरावाले को बिल्कुल सहन नहीं किया जाएगा। इसको लेकर राष्ट्र स्तर पर आंदोलन चलाया जाएगा। इसके बाद एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया ने टुटीकंडी बस अड्डे पर पंजाब की बसों पर भारत माता व शहीदों के पोस्टर लगाए। साथ ही भारत माता की जय, भिंडरावाले मुर्दाबाद के नारे लगाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।