Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Fire broke out in Jodhpur MDM Hospital ward due to smoking bidi woman died due to burn injuries
{"_id":"673ddb23955dbe6c1c01cfbb","slug":"video-fire-broke-out-in-jodhpur-mdm-hospital-ward-due-to-smoking-bidi-woman-died-due-to-burn-injuries","type":"video","status":"publish","title_hn":"गजब है भाई: बीड़ी पीने के दौरान राजस्थान के इस अस्पताल में लगी थी आग...और तो और एक महिला भी जलकर मर गई, Video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब है भाई: बीड़ी पीने के दौरान राजस्थान के इस अस्पताल में लगी थी आग...और तो और एक महिला भी जलकर मर गई, Video
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 20 Nov 2024 06:22 PM IST
Link Copied
राजस्थान में जोधपुर संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मथुरादास माथुर में एक महिला की जल जाने से मौत हो गई। यह महिला अस्पताल में इसी महीने की छह तारीख से भर्ती हुई थी। अस्पताल के वार्ड में इलाज चल रहा था। इसी दौरान दो दिन पहले ऑक्सीजन मास्क में आग लग जाने के कारण महिला का चेहरा और गला हाथ सहित 30 प्रतिशत तक जल गई। इसके बाद महिला को अस्पताल के बर्न आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया। अस्पताल प्रशासन द्वारा मौत का कारण अधिक जल जाना और गले के पास सांस नली के डैमेज होने का बताया जा रहा है।
दो-तीन दिन पहले महिला जिस वार्ड में भर्ती थी, रात करीब दो बजे उसके ऑक्सीजन मास्क में आग लग गई। परिवार के सदस्यों का आरोप है कि शॉर्ट सर्किट हो जाने के कारण वहां आग लगी और ऑक्सीजन मास्क में आग को पकड़ लिया। इसके बाद महिला का चेहरा झुलस गया, जब घटना हुई वह सो रहे थे। जब महिला के चिल्लाने की आवाज आई तो वह उठे और महिला को बचाया। महिला को बचाने में एक वार्ड बॉय ने भी उनकी सहायता की, इसके साथ ही परिवार ने बताया कि घटना के दो दिन पहले भी उन्हें शॉर्ट सर्किट से करंट आया था।
वहीं, अस्पताल प्रशासन शॉर्ट सर्किट की बात को नकार रहा है। अस्पताल के अधीक्षक नवीन किशोरिया ने बताया कि जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर पाया गया है कि परिवार के सदस्य द्वारा वार्ड में बीड़ी पीने के कारण वहां आग लग गई और ऑक्सीजन मार्क्स ने आग पकड़ ली। इसके साथ ही अब अस्पताल ने मेडिकल कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर मृतक के परिवार पर ही कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। अस्पताल द्वारा मृतक के पति के ऊपर अब मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।
इस पूरी घटनाक्रम में आग लगने के कारणों में विरोधाभास सामने आया है जिसमें परिवार और अस्पताल दोनों में आग लगने के कारणों पर अलग-अलग बात कही। इसके साथ ही अधीक्षक नवीन किशोरिया का कहना है कि कमेटी में जांच करते हुए पाया है की वार्ड के डस्टबिन में बीड़ी के कुछ जले हुए टुकड़े मिले हैं और सीसीटीवी में भी ऐसा ही सामने आया है। लेकिन जब अधीक्षक को सीसीटीवी फुटेज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आईसीयू में कोई सीसीटीवी नहीं लगे हैं। लेकिन बाहर लगे सीसीटीवी में कुछ संदिग्ध पाया गया है। ऐसे में पूरी घटनाक्रम पर कई सवाल खड़े होते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।