बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Major action by UDA in Udaipur: 10 shops sealed on Sukhadia University Road; heavy police force deployed.

उदयपुर में UDA का बड़ा एक्शन: सुखाड़िया यूनिवर्सिटी रोड की 10 दुकानें सीज, भारी पुलिस जाप्ता तैनात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Thu, 20 Aug 2026 04:45 PM IST
Major action by UDA in Udaipur: 10 shops sealed on Sukhadia University Road; heavy police force deployed.

उदयपुर में यूडीए ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सुखाड़िया यूनिवर्सिटी रोड पर बनी 10 दुकानों को सीज किया है। यूडीए के अनुसार, ये दुकानें स्वीकृत प्लान के विपरीत बनाई गई थीं और इनका व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था।

यूडीए आयुक्त अभिषेक खन्ना के अनुसार, सुखाड़िया यूनिवर्सिटी रोड पर राजस्व ग्राम आयड़ की आराजी संख्या 1057 और 1058 (हाल 1918) की भूमि पर स्वीकृत प्लान के भूखंड संख्या 01 में नियमों का उल्लंघन करते हुए व्यावसायिक दुकानों का निर्माण किया गया था।

प्राधिकरण के मुताबिक, निर्माण के दौरान आवश्यक सेटबैक नहीं छोड़ा गया। इसके अलावा भूमि का नियमानुसार भू-उपयोग परिवर्तन भी नहीं कराया गया था। इसके बावजूद मौके पर बनी दुकानों का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था।

पढ़ें:  निकाय चुनाव से पहले अजमेर भाजपा में सियासी भूचाल, पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत ने छोड़ी पार्टी

पहले दिया नोटिस, फिर हटाने के आदेश
यूडीए की तहसील शाखा ने मामले में निर्माणकर्ता को पहले नोटिस जारी किया था। इसके बाद उसे अपना पक्ष रखने के लिए सुनवाई का अवसर दिया गया। 21 जुलाई 2026 को हुई सुनवाई के बाद यूडीए ने नियम विरुद्ध निर्मित दुकानों को हटाने के आदेश जारी किए थे। प्राधिकरण के अनुसार, आदेश जारी होने के बावजूद मौके से अवैध निर्माण नहीं हटाया गया। इसके बाद यूडीए की टीम गुरुवार को मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए 10 दुकानों को सीज कर दिया।

आचार संहिता लागू होने के बाद पहली बड़ी सीज कार्रवाई
राजस्थान में नगर निकाय चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू होने के करीब 24 घंटे के भीतर यूडीए की यह कार्रवाई हुई है। ऐसे में सुखाड़िया यूनिवर्सिटी रोड पर हुई कार्रवाई चर्चा में बनी हुई है। इसे आचार संहिता लागू होने के बाद उदयपुर में यूडीए की पहली बड़ी सीज कार्रवाई बताया जा रहा है।

कार्रवाई के दौरान यूडीए अधिकारियों की टीम मौके पर मौजूद रही। दुकानों को सीज करने के दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। वहीं, कार्रवाई को लेकर दुकानदारों में सरकारी तंत्र के खिलाफ आक्रोश नजर आया। प्राधिकरण की ओर से नियमानुसार आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया जारी रहेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का विकराल रूप, दुकानें डूबीं और बाढ़ का पानी मुख्य गेट तक पहुंचा

20 Aug 2026

Saharanpur: अग्निवीर भर्ती में बिजनौर के 880 अभ्यर्थी दौड़ में सफल

20 Aug 2026

चित्रकूट: रफ्तार पकड़ता पानी और डूबते घाट, मंदाकिनी के विकराल रूप ने बढ़ाई धड़कनें

20 Aug 2026

VIDEO: शाहजहांपुर में गौतम की हत्या के आरोपी समीर के मकान पर चलेगा बुलडोजर

20 Aug 2026

Mandi: टनल में दो ट्रकों में टक्कर, तीन लोगों की मौत, आठ घायल

20 Aug 2026
विज्ञापन

Mandi: 86 लाख से बनकर तैयार हुआ बाखली फुटब्रिज, डेढ़ दर्जन पंचायतों को मिली राहत

20 Aug 2026

चित्रकूट: मंदाकिनी का रौद्र रूप, आरोग्यधाम मार्ग पर बैरिकेडिंग, जलमग्न घाटों पर बढ़ी सतर्कता

20 Aug 2026
विज्ञापन

VIDEO: धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या, पैर में बांधा बिजली का तार

20 Aug 2026

राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, 208 बांध खाली और बीसलपुर में घटा पानी का बहाव

20 Aug 2026

VIDEO: सितंबर तक पूरा होगा राम मंदिर परिसर का निर्माण, मार्च 2027 तक संग्रहालय का लक्ष्य

20 Aug 2026

VIDEO: जौनपुर में भीषण हादसा, बस की टक्कर से सड़क किनारे पलटा स्कूल वैन, कई बच्चे घायल

20 Aug 2026

जालंधर में तेज हवाओं और हल्की बरसात ने गर्मी से दिलाई राहत

20 Aug 2026

फरीदकोट की युवती की कनाडा में हार्ट अटैक से मौत, परिवार में पसरा मातम

कानपुर: तेज बारिश के बाद 400 केवी ग्रिड में भरा पानी, जल निकासी की बदहाली से गहराया संकट

20 Aug 2026

हमीरपुर में टला बड़ा सड़क हादसा, राठ-जराखर रोड पर दो स्कूली बसें आपस में भिड़ीं

20 Aug 2026

गुरुहरसहाय में हलवाई की दुकान पर फूड सेफ्टी विभाग का छापा, 15 क्विंटल से अधिक मिठाई पकड़ी

गाजियाबाद: शहीद की प्रतिमा पर उल्टा लगा तिरंगा, प्रशासन ने देर रात तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए

20 Aug 2026

पानीपत में सावन के वीरवार पर देवालयों में की पूजा अर्चना कर किया जलाभिषेक

20 Aug 2026

फतेहपुर: पुलिस मुठभेड़ में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस भी बरामद

20 Aug 2026

नागौर में दिव्यांगों को बड़ी सौगात, DMFT फंड से 58 लोगों को मिले स्कूटर

20 Aug 2026

कॉमेडी कलाकार तारी बाबा का दुबई में निधन, मोगा में शोक की लहर

भाजपा-आरएसएस की नीतियों के खिलाफ 26 सितंबर को मोगा में होगी विशाल रैली

प्रशांत किशोर ने विधायकों और अधिकारियों पर उठाए सवाल, कार्रवाई की मांग

20 Aug 2026

हरदा में बवाल: सूअर पकड़ने गई टीम पर लाठी-डंडों से हमला, पुलिस के सामने बरसाए पत्थर, वाहनों में तोड़फोड़

20 Aug 2026

मोगा में गायों को रेस्क्यू करने गए शिवसेना कार्यकर्ताओं और निहंग सिंहों पर हमला, एक गंभीर

मोगा से हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए पहली तीर्थ यात्रा बस रवाना, 36 श्रद्धालुओं का जत्था हुआ रवाना

Rajasthan BJP की बड़ी बैठक में 31 महीने के कामकाज पर चर्चा, विकास को लेकर बना रोडमैप

20 Aug 2026

गुरुहरसहाए सरकारी अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने नर्सिंग स्टाफ पर लापरवाही के लगाए आरोप

Ujjain News: भस्म आरती में दिव्य रूप में सजे बाबा महाकाल, भांग-बेलपत्र-त्रिपुंड से हुआ विशेष शृंगार

20 Aug 2026

VIDEO: आगरा फोर्ट स्टेशन पर जीजा-साले में चले लात-घूंसे, हंगामा

20 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed