Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Goddess Mahalakshmi was adorned in an outfit worth 8.25 lakh rupees; devotees flocked

उदयपुर: दीपावली पर महालक्ष्मी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, सोने-चांदी की सवा 8 लाख की पोशाक में सजीं माता

Sun, 08 Nov 2026 03:18 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Sun, 08 Nov 2026 03:18 PM IST
Goddess Mahalakshmi was adorned in an outfit worth 8.25 lakh rupees; devotees flocked

दीपावली के पावन पर्व पर झीलों की नगरी उदयपुर के भटियाणी चौहट्टा स्थित ऐतिहासिक महालक्ष्मी मंदिर में आस्था और भक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। दीपावली के दिन सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालु माता महालक्ष्मी के दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए मंदिर पहुंचने लगे। इस विशेष अवसर पर माता का अभिषेक कर सोने-चांदी के आभूषणों से तैयार करीब सवा 8 लाख रुपये की विशेष पोशाक धारण करवाई गई।

माता महालक्ष्मी का सोने के आभूषणों और ताजे कमल के फूलों से आकर्षक श्रृंगार किया गया। दीपावली के अवसर पर मंदिर में सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। स्थानीय लोगों के साथ उदयपुर घूमने आए विदेशी पर्यटकों ने भी माता के दर्शन किए।

शाही लवाजमे के साथ पहुंचे लक्ष्यराज सिंह मेवाड़
मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार की वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ भी अपने परिवार और शाही लवाजमे के साथ महालक्ष्मी मंदिर पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्यों ने भी माता के दर्शन किए।

451 साल पुराना है महालक्ष्मी मंदिर
जगदीश चौक जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित यह ऐतिहासिक मंदिर करीब 451 साल पुराना बताया जाता है। इसे मेवाड़ और वागड़ क्षेत्र के सबसे प्राचीन महालक्ष्मी मंदिरों में गिना जाता है। दीपावली के मौके पर मंदिर परिसर के साथ ही भटियाणी चौहट्टा मार्ग को भी आकर्षक विद्युत सजावट से रोशन किया गया।

सफेद पत्थर के हाथी पर विराजमान हैं माता महालक्ष्मी
इस मंदिर की सबसे खास विशेषता यहां स्थापित माता महालक्ष्मी की प्रतिमा है। आमतौर पर देश के मंदिरों में माता लक्ष्मी कमल के आसन पर विराजमान दिखाई देती हैं, लेकिन उदयपुर के इस प्राचीन मंदिर में माता सफेद पत्थर से बने हाथी पर विराजमान हैं। मंदिर से जुड़ी मान्यता के अनुसार, हाथी के दर्शन आम श्रद्धालुओं को नहीं करवाए जाते। माता के वस्त्रों और श्रृंगार से इस हिस्से को ढककर रखा जाता है। केवल श्रृंगार बदलने के दौरान गर्भगृह में मौजूद पुजारी ही हाथी के दर्शन कर सकते हैं।

10 नवंबर को होगा अन्नकूट महोत्सव
मंदिर के ट्रस्टी जतिन श्रीमाली के अनुसार, दीपावली के बाद आगामी 10 नवंबर को मंदिर में विशेष अन्नकूट महोत्सव आयोजित किया जाएगा। शाम 5 बजे से श्रद्धालु अन्नकूट के दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद महाआरती होगी। दीपावली पर महालक्ष्मी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और माता के भव्य श्रृंगार ने पूरे मंदिर परिसर को भक्तिमय बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

चित्रकूट में दीेपोत्सव: रामघाट पर बही आस्था की धारा, दीपों की रोशनी से जगमगाया मंदाकिनी तट

08 Nov 2026

भस्म आरती से हुआ दीपोत्सव का आगाज

08 Nov 2026

खंडवा में रिश्तों का कत्ल: जिस चचेरे भाई को बचपन से पाला, उसी ने चाकू घोंपकर ले ली जान

08 Nov 2026

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

08 Nov 2026

हरिद्वार: 18 दिन बाद हरकी पैड़ी पर बही गंगा की अविरल धारा

08 Nov 2026
विज्ञापन

उज्जैन: महाकाल मंदिर में चतुर्दशी से शुरू हुआ दीपोत्सव, फुलझड़ियों से हुई पांचों आरती; अन्नकूट का लगा भोग

08 Nov 2026

Meerut: दिवाली के मौके पर आबूलेन पर एक से बढ़कर एक नज़ारा, भंगड़ा पार्टी ने जीता दिल

08 Nov 2026
विज्ञापन

Meerut: जगदीश मंडप के पास खाली प्लॉट में लगाई आग, धुएं से प्रदूषित हुई हवा

08 Nov 2026

Meerut: पटाखों की दुकानों से सजा रामलीला ग्राउंड, 22000 रुपए का स्काई शॉट पटाखा देख हर कोई चौंका

08 Nov 2026

Meerut: दीपो की रोशनी से जगमगाया राम सहाय इंटर कॉलेज

08 Nov 2026

हस्तिनापुर: भक्ति और आस्था के साथ हस्तिनापुर में निकली मां काली की शोभायात्रा

07 Nov 2026

हस्तिनापुर: बाजार में गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक से टकराए बिजली के तार, चिंगारी से मची अफरातफरी

07 Nov 2026

Meerut: सात दिन में माटीकला मेले में 50 लाख से अधिक की बिक्री, कारीगरों को मिला बाजार, अश्विनी त्यागी ने किया क्षेत्रीय माटीकला मेले का समापन

07 Nov 2026

Meerut: दिवाली की रौनक से देर रात तक जगमगाया आबूलेन बाजार, लोगों ने की जमकर मस्ती

07 Nov 2026

कानपुर: लक्ष्मीपुरवा में पार्षद ने शुरू कराई सीवर सफाई

07 Nov 2026

कानपुर: पटाखे की चिंगारी से मकान की बालकनी में लगी आग

07 Nov 2026

जिम ट्रेनर की मौत का मामला, उन्नाव पुलिस ने कानपुर में की छापेमारी

07 Nov 2026

कानपुर: जाजमऊ के सेंटर पार्क में लगी पटाखें की दुकानें

07 Nov 2026

कानपुर: कार ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौत, पुलिस ने गाड़ी कब्जे में ली

07 Nov 2026

कानपुर: खुलेआम जलाया जा रहा कूड़ा, फैल रहा प्रदूषण

07 Nov 2026

VIDEO: आगरा में पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में किया पैदल मार्च

07 Nov 2026

जींद: ढाठरथ में युवक पर फायरिंग के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों के पैर में लगी गोली

07 Nov 2026

बादली: गुभाणा के हॉट मिक्स प्लांट में बॉयलर फटा, तीन श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे

चमोली: बदरीनाथ धाम की पहाड़ी पर भड़की आग, मौके के लिए रवाना हुई वन विभाग की टीम

07 Nov 2026

दीपावली अमावस्या मेला: धर्मनगरी पूरी तरह सजी-धजी, रामघाट पर उमड़े लाखों श्रद्धालु

07 Nov 2026

VIDEO: झालरों की रोशनी से जगमगाया काशी विश्वनाथ मंदिर का गेट नंबर चार

07 Nov 2026

दीपावली पर रंग-बिरंगी रोशनी से सजा काशी विश्वनाथ धाम, जगमगाया मंदिर परिसर

07 Nov 2026

रोशनी की चकाचौंध से जगमगाया कनॉट प्लेस

07 Nov 2026

अयोध्या: सीएम ने नाम लिए बगैर कहा- वो लोग कथा में कमेंट करते हैं जिसके बारे में उन्हें मालूम नहीं

07 Nov 2026

लखनऊ: श्री रामलीला समिति महानगर ने छोटी दीपावली पर किया दीपोत्सव एवं आतिशबाजी का आयोजन

07 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed