Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pali Bangar Hospital Rats Bite Patients Dogs Roam In Surgical Ward

अस्पताल ही बीमार: सर्जिकल वार्ड में मरीजों को चूहों ने काटा, चार कर्मचारी हटाए गए

Mon, 16 Nov 2026 08:48 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Mon, 16 Nov 2026 08:48 PM IST
सार

राजस्थान के पाली स्थित बांगड़ अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को रात में चूहों ने काट लिया। वार्ड के भीतर आवारा कुत्ते भी घूमते नजर आए। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने लापरवाही के आरोप में दो कर्मचारियों को ड्यूटी से हटा दिया, जबकि वार्ड प्रभारी और एक नर्सिंगकर्मी का दूसरे वार्ड में तबादला कर दिया।

विज्ञापन
Pali Bangar Hospital Rats Bite Patients Dogs Roam In Surgical Ward
पाली जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को रात में सोते समय चूहों ने काट लिया। बांगड़ अस्पताल के इस वार्ड में सुरक्षा पर हर महीने लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी नजर आ रही है। यहां इलाज कराने आए लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। चूहों के हमले के साथ ही वार्डों के भीतर बेरोक-टोक घूमते कुत्तों ने भी भर्ती मरीजों की परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन


वार्ड में मरीजों को चूहों ने काटा
अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती जोजावर क्षेत्र के निवासी मोती सिंह सात अक्तूबर से मधुमेह की समस्या के कारण भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि रात में सोते समय चूहे ने उनके दोनों पैरों की अंगुलियों पर काट लिया। इसी प्रकार पेट दर्द के इलाज के लिए तीन दिन से भर्ती बाबू खान की पत्नी हसीना बानो बेड के पास नीचे सो रही थीं। रात के समय चूहे ने उनके पैर में भी काट लिया, जिसके बाद उन्हें अपनी सोने की जगह बदलनी पड़ी। वार्ड में भर्ती मरीजों और परिजनों ने अस्पताल परिसर में चूहों के आतंक पर गहरा आक्रोश जताया है।
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
अस्पताल प्रबंधन सुरक्षा व्यवस्था पर हर महीने लाखों रुपये खर्च करता है। वार्डों की निगरानी के लिए होमगार्ड के जवानों और निजी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके बावजूद सर्जिकल वार्ड के अंदर कुत्ते बेखौफ घूमते दिखाई दिए। वहां मौजूद एक मरीज के तीमारदार ने कुत्ते को बाहर भगाकर स्थिति संभाली। मरीजों का कहना है कि वार्ड में रात के समय जानवरों और चूहों से बचने की जिम्मेदारी अब खुद उन पर आ गई है। सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी के बाद भी आवारा पशुओं का अंदर प्रवेश करना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लापरवाही पर चार कर्मचारियों पर कार्रवाई
मामले की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने रविवार रात को बड़ी कार्रवाई की। प्रशासन ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर होमगार्ड नारायण सिंह और हेल्पर पिंकी को हटा दिया। इसके साथ ही वार्ड प्रभारी तसनीम खातून और नर्सिंगकर्मी रामकेश मीणा को वार्ड से हटाकर दूसरे वार्ड में स्थानांतरित कर दिया। स्थिति पर काबू पाने के लिए सर्जिकल वार्ड में चूहे मारने की दवा भी रखवाई गई है।


सफाई बनाए रखने की दी सलाह
बांगड़ अस्पताल के कार्यवाहक अधीक्षक डॉ. आरके विश्नोई ने बताया कि मरीजों और उनके परिजनों को भी साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए। लोग अक्सर खाने-पीने की चीजें खुली छोड़ देते हैं, जिसके कारण चूहे वार्ड में आ जाते हैं। उन्होंने कहा कि वार्डों में कुत्तों के घुसने की समस्या को रोकने के लिए सुरक्षाकर्मियों को विशेष रूप से अलर्ट किया जाएगा। प्रशासन सुनिश्चित करेगा कि अस्पताल में ऐसी अप्रिय घटना दोबारा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed