{"_id":"6afb28b101dbc894eb01763e","slug":"barmer-jalore-police-arrest-wanted-history-sheeter-kaushalram-3-37-crore-property-frozen-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाड़मेर: 3.37 करोड़ की संपत्ति फ्रीज होने के बाद आठ महीने से फरार दस हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाड़मेर: 3.37 करोड़ की संपत्ति फ्रीज होने के बाद आठ महीने से फरार दस हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
Mon, 16 Nov 2026 09:31 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय
Updated Mon, 16 Nov 2026 09:31 PM IST
सार
बाड़मेर और जालोर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सरपंच पति और बायतू थाने का हिस्ट्रीशीटर कौशलाराम गिरफ्तार हुआ। आरोपी पर एनडीपीएस समेत 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित करीब 3.37 करोड़ रुपये की संपत्ति पहले ही फ्रीज कर दी थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाड़मेर और जालोर जिले की पुलिस ने साझा कार्रवाई करते हुए पिछले आठ महीने से फरार चल रहे दस हजार रुपये के इनामी बदमाश और सरपंच पति कौशलाराम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ जालोर जिले के बागोड़ा पुलिस थाने में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज था। वह बायतू थाने का हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर अपराधी है। आरोपी की गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध तस्करी से अर्जित की गई उसकी लगभग 3.37 करोड़ रुपये की संपत्ति को फ्रीज किया था।
स्कॉर्पियो से अवैध डोडा-पोस्त बरामदगी
जालोर जिले के बिजलिया गांव में बागोड़ा पुलिस की टीम ने संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी का पीछा किया था। पुलिस को आते देख आरोपी वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली, तो उसमें से 47.780 किलोग्राम अवैध डोडा-पोस्त बरामद हुआ था। पुलिस ने वाहन मालिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान मौका पाकर भाग निकले आरोपी कौशलाराम की तलाश के लिए पुलिस ने उस पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
अवैध कमाई से बनी करोड़ों संपत्ति फ्रीज
बाड़मेर पुलिस ने 10 नवंबर को बायतू थाने के हिस्ट्रीशीटर कौशलाराम के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उसकी अवैध संपत्ति को फ्रीज किया था। आरोपी ने बाड़मेर, बालोतरा और जैसलमेर जिलों में मादक पदार्थों की तस्करी से मिली काली कमाई से यह संपत्ति बनाई थी। आरोपी के मकानों, जमीनों और व्यावसायिक भवनों के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी समेत चार लग्जरी वाहनों को भी सीज कर दिया गया था। फ्रीज की गई कुल संपत्ति का अनुमानित मूल्य करीब 3.37 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
कई राज्यों में दर्ज हैं 17 आपराधिक मामले
हिस्ट्रीशीटर कौशलाराम के खिलाफ कुल 17 मामले दर्ज हैं। इनमें से सात मामले नशीले पदार्थों की तस्करी के हैं। आरोपी पर आर्म्स एक्ट, राजकार्य में बाधा पहुंचाने, पुलिस हिरासत से भागने और चोरी के भी मुकदमे हैं। ये मामले पंजाब, बालोतरा, जोधपुर, बाड़मेर, पाली, जोधपुर ग्रामीण, चित्तौड़गढ़, छोटी सादड़ी, सुमेरपुर और महाराष्ट्र में दर्ज हैं।