Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
one dog bit 5 children one after the other in Nadiyan village of Pindwara subdivision.
{"_id":"677eb1d212c1395b0603b84d","slug":"the-terror-of-dogs-is-not-stopping-one-dog-bit-5-children-one-after-the-other-in-nadiyan-village-of-pindwara-subdivision-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2501789-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: नहीं थम रहे कुत्तों के हमले, नदिया गांव में कुत्ते ने एक के बाद एक पांच बच्चों को काटकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: नहीं थम रहे कुत्तों के हमले, नदिया गांव में कुत्ते ने एक के बाद एक पांच बच्चों को काटकर किया घायल
सिरोही जिले के पिंडवाड़ा उपखंड के नादिया गांव में बुधवार दोपहर एक कुत्ते ने जमकर तांडव मचाया। कुत्ते ने एक के बाद एक पांच बच्चों को काट लिया, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त हो गया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने कुत्ते को वहां से भगाया और घायल बच्चों को निजी वाहनों से सिरोही जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया।
जानकारी के अनुसार, पिंडवाड़ा उपखंड के नादिया गांव में राजेश कुमार और प्रभु पुत्र वीराराम अपने घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान एक कुत्ता तेजी से आया और दोनों बच्चों पर हमला कर दिया। हमले में दोनों बच्चे नीचे गिर गए और कुत्ते ने उन्हें अलग-अलग जगहों पर काट लिया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्ते को भगाया।
इसके बाद कुत्ता थोड़ी दूरी पर खड़े लोकेश पुत्र प्रभु राम माली के पास पहुंचा और उसे नीचे गिराने के बाद कंधे पर काट लिया। गांव के लोग कुत्ते को भगाने की कोशिश कर ही रहे थे कि उसने आंगनबाड़ी से घर लौट रही 7 साल की मंजू पुत्री अरविंद कुमार देवासी को भी काट लिया। कुत्ते ने इन सभी बच्चों को तीन से चार जगह काटा।
गांव के लोग जब कुत्ते के पीछे भागे, तो वह खेतों की ओर भाग गया। रास्ते में उसने एक और बच्चे पर हमला किया। भीड़ को पास आता देख कुत्ता खेत में खड़ी फसल के बीच छिप गया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण घायल बच्चों को लेकर सिरोही जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें भर्ती कर इलाज किया गया।
पलौटाणा गांव भी बच्ची को काटा था
इससे पहले मंगलवार को लौटाणा गांव में भी इसी तरह की घटना हुई थी। वहां एक कुत्ते ने एक मासूम को बुरी तरह काटकर घायल कर दिया था, जिसका इलाज जारी है।
ग्राम पंचायत ने नहीं किया समाधान
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए ग्राम पंचायत को कई बार सूचित किया गया है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।