Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
proposed visit of the President commotion increased, Divisional Commissioner took stock of the preparations
{"_id":"66f80011ca9bcb3e1a019e03","slug":"in-view-of-the-proposed-visit-of-the-president-the-commotion-increased-divisional-commissioner-pratibha-singh-and-ig-pradeep-mohan-sharma-took-stock-of-the-preparations-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2156458-2024-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirohi: राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर बढ़ी हलचल, संभागीय आयुक्त व आईजी ने लिया तैयारियों का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर बढ़ी हलचल, संभागीय आयुक्त व आईजी ने लिया तैयारियों का जायजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 07:10 PM IST
Link Copied
आगामी 3 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 3 आबूरोड दौरे के मद्देनजर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में शनिवार को संभागीय आयुक्त प्रतिभासिंह एवं आईजी प्रदीप मोहन शर्मा ने यहां पहुंचे तथा तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों को व्यवस्थाओं एवं तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए गए।
संभागीय आयुक्त प्रतिभा सिंह एवं पाली रेंज महानिरीक्षक पुलिस रेंज प्रदीप मोहन शर्मा द्वारा आबूरोड की मानपुर एयरस्ट्रीप से ब्रह्माकुमारी संस्थान के शांतिवन तलेटी तक की जा रही तैयारियों का जायजा लिया गया। अधिकारियों को सभी आवश्यक प्रबंध करने के आदेश दिए गए। इसके साथ ही आपसी समन्वय से काम करने तथा सभी अधिकारियों को आवंटित कार्यों को समय पर पूरा करने के पाबंद किया गया। इस दौरान जिला कलेक्टर अल्पा चैधरी, जिला पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. दिनेशराय सापेला, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाशचंद अग्रवाल, माउंटआबू व आबूरोड उपखंड अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
रूट मार्ग को साफ सुथरा बनाने की कवायद में पूरी ताकत झौंकी
उधर, नगरपालिका प्रशासन द्वारा राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के एयरस्ट्रीप से तलेटी तक रोड पर सफाई करवाने का कार्य शुरू करवा दिया गया है। दोनों ओर झाड़ू लगाने के साथ ही मार्ग को लेवल किया जा रहा है। इसके लिए अतिरिक्त कर्मचारी लगाए गए है। रोड से कचरे को एकत्रित कर ट्रैक्टर एवं ऑटो डीपर से से डंपिंग यार्ड भिजवाया जा रहा है। आम शहरवासी टूटी सड़क एवं गंदगी की समस्या का इतनी तेजी से समाधान होते देखकर काफी खुश नजर आ रहे है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।