Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Sirohi News: Aburoad-Revdar road cut off due to water inflow in Jhabua drain
{"_id":"66df0775a3992e4656069cd5","slug":"heavy-inflow-of-water-in-jhabua-drain-connection-of-abu-road-revdar-road-cut-off-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2087012-2024-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: झाबूआ नाले में पानी की जोरदार आवक, आबूरोड-रेवदर मार्ग का संपर्क कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: झाबूआ नाले में पानी की जोरदार आवक, आबूरोड-रेवदर मार्ग का संपर्क कटा
आबूरोड-रेवदर मार्ग पर गिरवर गांव के समीप से गुजर रहा झाबूआ नाला सोमवार शाम को अपने पूरे वेग से बहा। नाले में एकाएक तेज बहाव से बरसाती पानी की आवक हो जाने से आबूरोड-रेवदर मार्ग का संपर्क कट गया। दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके बाद ग्रामीणों द्वारा एहतियात के तौर पर रोड के दोनों ओर ट्रेक्टर खड़े कर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। वाहन चालकों को पानी के तेज बहाव में नही उतरने का आग्रह किया जा रहा है।
गौरतलब है कि माउंटआबू एवं आसपास के क्षेत्र में सोमवार शाम को हुई तेज बारिश के बाद आबूरोड-रेवदर मार्ग पर स्थित झाबूआ नाले में पानी का एकाएक तेज बहाव शुरू हो गया। इससे यहां पुल निर्माण करवाया जा रहा है। नाले में समीप ही वैकल्पिक मार्ग भी बह गया। देखते ही देखते दोनों ओर का संपर्क कट गया तथा वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीणों ने दोनों ओर ट्रैक्टर लगाकर वाहनों की आवाजाही को रोका। रोड के दोनों ओर मौजूद ग्रामीण खुद लोग भी तेज बहाव की जानकारी देकर इसमें नही उतरने का आग्रह कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार देर रात तक पानी का बहाव ओर बढ़ने के आसार है। वाहन चालक एवं इधर से आवाजाही कर रहे लोग खासे परेशान नजर आए। हालांकि, दूसरी ओर आबूरोड शहर एवं आसपास में बीते कई दिनों की तरह ही सोमवार को भी तेज गर्मी एवं उमस के वातावरण के चलते लोग बेहाल नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।