नौकरी: राजस्थान में सफाई कर्मचारी के 24752 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ी, कौन भर सकता है फॉर्म?
Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026: राजस्थान में सफाई कर्मचारी के 24,752 पदों पर चल रही भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है। अब पात्र उम्मीदवार 13 अक्तूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026: राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 को लेकर नई सूचना जारी की गई है। इसके अनुसार, संविदा सफाई कर्मचारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 13 अक्तूबर 2026 कर दी गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 अगस्त 2026 से शुरू हुई थी।
नई सूचना के बाद अब इच्छुक और पात्र उम्मीदवार तय तारीख तक अपना आवेदन कर सकते हैं। भर्ती विज्ञापन में दी गई अन्य सभी शर्तें और नियम पहले की तरह ही रहेंगे।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती की खास बात यह है कि इसके लिए किसी भी तरह की शैक्षणिक योग्यता जरूरी नहीं है। यानी ऐसे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने कभी स्कूल में पढ़ाई नहीं की है। हालांकि, आवेदन के लिए अन्य शर्तें पूरी करना जरूरी है।
- उम्मीदवार राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
- किसी भी प्रकार की शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य नहीं है।
- उम्मीदवार शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए।
- सफाई कार्य का कम से कम एक वर्ष का अनुभव होना जरूरी है।
- अनुभव लगातार या अलग-अलग अवधि का हो सकता है, लेकिन कुल अवधि एक वर्ष होनी चाहिए।
- अनुभव प्रमाण पत्र संबंधित नगरीय निकाय या अधिकृत अधिकारी की ओर से जारी होना चाहिए।
- अभ्यर्थी 183 नगर निकायों में से केवल एक निकाय के लिए आवेदन कर सकता है।
एक साल का अनुभव जरूरी
- इस भर्ती में शैक्षणिक योग्यता नहीं मांगी गई है, लेकिन सफाई कार्य का अनुभव जरूरी है।
- उम्मीदवार के पास कम से कम एक साल का अनुभव होना चाहिए।
- यह अनुभव लगातार या अलग-अलग अवधि में हो सकता है। हालांकि, सभी अवधियों को मिलाकर कुल अनुभव एक वर्ष होना चाहिए।
- इसके लिए संबंधित नगरीय निकाय या अधिकृत अधिकारी की ओर से जारी अनुभव प्रमाण पत्र जरूरी होगा।
आयु सीमा कितनी है?
उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर तय की जाएगी।
| श्रेणी | आयु सीमा |
|---|---|
| न्यूनतम आयु | 21 वर्ष |
| अधिकतम आयु | 40 वर्ष |
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
क्या लिखित परीक्षा या साक्षात्कार होगा?
- इस भर्ती में उम्मीदवारों के चयन के लिए लिखित परीक्षा या साक्षात्कार नहीं होगा।
- चयन संबंधित नगरीय निकाय के अनुसार लॉटरी प्रणाली से किया जाएगा।
- चयन प्रक्रिया में पहले एक वर्ष का अनुभव रखने वाले उसी नगरीय निकाय के पात्र उम्मीदवारों को शामिल किया जाएगा।
- अगर पर्याप्त उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होते हैं, तो अन्य नगरीय निकायों में अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा।
कितनी मिलेगी सैलरी?
चयनित उम्मीदवारों को संविदा सफाई कर्मचारी के रूप में नियुक्त किया जाएगा। उन्हें श्रम विभाग के नियमों के अनुसार 7,410 रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा।
कुल कितने पदों पर होगी भर्ती?
- राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 के तहत कुल 24,752 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
- यह भर्ती 'राजस्थान कॉन्ट्रैक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट्स रूल्स, 2022' के तहत की जा रही है।
- ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 अगस्त 2026 से शुरू हुई थी।
- अब नई सूचना के अनुसार आवेदन की अंतिम तारीख 13 अक्तूबर 2026 कर दी गई है।
आवेदन के लिए पहले ओटीआर जरूरी
भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदकों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार एसएसओ पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) करना होगा और निर्धारित ओटीआर शुल्क जमा करना होगा। जिन उम्मीदवारों ने पहले ही राजस्थान एसएसओ पोर्टल पर ओटीआर पंजीकरण कराया है और शुल्क जमा कर दिया है, उन्हें दोबारा शुल्क नहीं देना होगा।
वहीं, पहली बार एसएसओ के माध्यम से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ओटीआर शुल्क का भुगतान करना होगा। शुल्क जमा करने के बाद बैंक लेनदेन और सत्यापन की पुष्टि कर लेना जरूरी है, ताकि आवेदन की अंतिम तारीख के समय भुगतान से जुड़ी कोई परेशानी न हो।
आवेदन शुल्क कितना है?
| श्रेणी | शुल्क |
|---|---|
| सामान्य (अनारक्षित) | 600 रुपये |
| आरक्षित वर्ग | 400 रुपये |
| दिव्यांग | 400 रुपये |
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार नीचे बताए गए तरीके से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट या एसएसओ पोर्टल पर जाएं।
- अगर आपकी एसएसओ आईडी नहीं बनी है, तो पहले पंजीकरण करें और ओटीआर की प्रक्रिया पूरी करें।
- इसके बाद अपनी एसएसओ आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- भर्ती पोर्टल में जाकर 'राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, पता और श्रेणी से जुड़ी जानकारी सही-सही भरें।
- निर्धारित आकार और प्रारूप के अनुसार पासपोर्ट आकार की तस्वीर और डिजिटल हस्ताक्षर अपलोड करें।
- आवेदन जमा करने से पहले पूरे फॉर्म को ध्यान से पढ़ें। नाम, वर्तनी और जन्मतिथि समेत सभी जानकारियां जांच लें।
- अब आवेदन पत्र जमा कर दें।
- आवेदन जमा होने के बाद भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें। आगे जरूरत पड़ने पर यह काम आएगा।