नगर निकाय चुनावों को लेकर लंबे समय से चल रहा इंतजार सोमवार को आरक्षण लॉटरी के साथ खत्म हो गया। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिले की छह नगर निकायों के वार्डों की आरक्षण लॉटरी निकाली गई। जिला कलेक्टर कानाराम की मौजूदगी में प्रशासनिक अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और मीडियाकर्मियों की मौजूदगी में स्कूली बच्चों से वार्डवार लॉटरी निकलवाई गई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर, कांग्रेस जिला कमेटी के महासचिव राजेश पहाड़िया सहित अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
सवाई माधोपुर जिले में छह नगर निकाय हैं। इनमें सवाई माधोपुर और गंगापुरसिटी नगर परिषद हैं, जबकि बौंली, खंडार, बामनवास और वजीरपुर नगर पालिकाएं हैं। जिले की छह नगर निकायों में कुल 215 वार्ड हैं, जिनकी सोमवार को आरक्षण लॉटरी निकाली गई। लॉटरी के अनुसार 215 वार्डों में अनुसूचित जाति (SC) के लिए 50, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 14 और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 27 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। वहीं 124 वार्ड सामान्य वर्ग के लिए हैं।
सवाई माधोपुर नगर परिषद
सवाई माधोपुर नगर परिषद में कुल 60 वार्ड हैं। यहां 91,730 मतदाता हैं। आरक्षण लॉटरी में SC के लिए 14 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इनमें 9 वार्ड SC ओपन और 5 वार्ड SC महिला के लिए हैं। SC ओपन के लिए वार्ड नंबर 1, 2, 17, 25, 42, 48, 50, 51 और 57 आरक्षित किए गए हैं। SC महिला के लिए वार्ड नंबर 12, 14, 16, 23 और 40 आरक्षित हैं। ST के लिए तीन वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इनमें वार्ड नंबर 4 और 14 ST ओपन तथा वार्ड नंबर 7 ST महिला के लिए आरक्षित है। OBC के लिए 12 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इनमें वार्ड नंबर 53, 13, 22, 32, 3, 29 और 54 तथा 19 OBC ओपन के लिए, जबकि वार्ड नंबर 47, 21, 46 और 27 OBC महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। सामान्य वर्ग के लिए 31 वार्ड हैं। इनमें 21 वार्ड सामान्य ओपन और 10 वार्ड सामान्य महिला के लिए आरक्षित बताए गए हैं।
गंगापुरसिटी नगर परिषद
गंगापुरसिटी नगर परिषद में भी 60 वार्ड हैं। यहां 87,870 मतदाता हैं। आरक्षण लॉटरी में SC के लिए 10 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इनमें 7 SC ओपन और 3 SC महिला के लिए हैं। SC ओपन के लिए वार्ड नंबर 18, 29, 17, 37, 6, 4 और 38 तथा SC महिला के लिए वार्ड नंबर 52, 28 और 5 आरक्षित किए गए हैं। ST के लिए तीन वार्ड आरक्षित हैं। इनमें वार्ड नंबर 3 और 15 ST ओपन तथा वार्ड नंबर 48 ST महिला के लिए है। OBC के लिए 12 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इनमें वार्ड नंबर 54, 14, 13, 56, 42, 58, 26 और 31 OBC ओपन तथा वार्ड नंबर 34, 16, 24 और 47 OBC महिला के लिए आरक्षित हैं। सामान्य वर्ग के लिए 35 वार्ड हैं। इनमें 23 सामान्य ओपन और 12 सामान्य महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं।
बामनवास नगर पालिका
बामनवास नगर पालिका में 20 वार्ड हैं। यहां 10,836 मतदाता हैं। आरक्षण लॉटरी में SC के लिए चार वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इनमें वार्ड नंबर 4, 15 और 10 SC ओपन तथा वार्ड नंबर 5 SC महिला के लिए है। ST के लिए पांच वार्ड आरक्षित हैं। इनमें वार्ड नंबर 6, 19 और 20 ST ओपन तथा वार्ड नंबर 9 और 18 ST महिला के लिए आरक्षित हैं। OBC के लिए वार्ड नंबर 13 आरक्षित किया गया है। यह OBC ओपन वार्ड है। सामान्य वर्ग के लिए 10 वार्ड हैं। इनमें वार्ड नंबर 3, 8, 11, 12, 14, 16 और 17 सामान्य ओपन तथा वार्ड नंबर 7, 1 और 2 सामान्य महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं।
बौंली नगर पालिका
बौंली नगर पालिका में 25 वार्ड हैं। यहां 11,819 मतदाता हैं। आरक्षण लॉटरी में SC के लिए पांच वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इनमें वार्ड नंबर 6, 7 और 14 SC ओपन तथा वार्ड नंबर 13 और 12 SC महिला के लिए आरक्षित हैं। ST के लिए वार्ड नंबर 21 आरक्षित किया गया है। यह ST ओपन वार्ड है। OBC के लिए पांच वार्ड आरक्षित हैं। इनमें वार्ड नंबर 1, 20 और 25 OBC ओपन तथा वार्ड नंबर 2 और 22 OBC महिला के लिए हैं। सामान्य वर्ग के लिए 14 वार्ड हैं। इनमें वार्ड नंबर 3, 8, 9, 15, 16, 17, 19, 23 और 24 सामान्य ओपन तथा वार्ड नंबर 5, 10, 18, 11 और 4 सामान्य महिला के लिए आरक्षित हैं।
पढे़ं: डूंगरपुर में निकाय आरक्षण पर भाजपा का विरोध, लॉटरी प्रक्रिया पर उठाए सवाल
खंडार नगर पालिका
खंडार नगर पालिका में 25 वार्ड हैं। यहां 11,505 मतदाता हैं। आरक्षण लॉटरी में SC के लिए आठ वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इनमें वार्ड नंबर 8, 13, 15, 17 और 19 SC ओपन तथा वार्ड नंबर 5, 7 और 14 SC महिला के लिए आरक्षित हैं। ST के लिए वार्ड नंबर 2 आरक्षित किया गया है। यह ST ओपन वार्ड है। OBC के लिए तीन वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इनमें वार्ड नंबर 10 और 24 OBC ओपन तथा वार्ड नंबर 20 OBC महिला के लिए है। सामान्य वर्ग के लिए 13 वार्ड हैं। इनमें वार्ड नंबर 1, 6, 12, 16, 18, 21, 23 और 25 सामान्य ओपन तथा वार्ड नंबर 9, 4, 22, 11 और 3 सामान्य महिला के लिए आरक्षित हैं।
वजीरपुर नगर पालिका
वजीरपुर नगर पालिका में 25 वार्ड हैं। यहां 11,781 मतदाता हैं। आरक्षण लॉटरी में SC के लिए नौ वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इनमें वार्ड नंबर 5, 13, 14, 17, 20 और 22 SC ओपन तथा वार्ड नंबर 12, 16 और 18 SC महिला के लिए आरक्षित हैं। ST के लिए वार्ड नंबर 15 आरक्षित किया गया है। यह ST ओपन वार्ड है। OBC के लिए दो वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इनमें वार्ड नंबर 4 OBC ओपन और वार्ड नंबर 6 OBC महिला के लिए आरक्षित है। सामान्य वर्ग के लिए 13 वार्ड हैं। इनमें वार्ड नंबर 1, 3, 7, 9, 10, 11, 19 और 23 सामान्य ओपन तथा वार्ड नंबर 8, 2, 24, 21 और 25 सामान्य महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं।
कलेक्टर ने कहा- पारदर्शिता के साथ हुई लॉटरी
जिले की सभी छह नगर निकायों के लिए निकाली गई आरक्षण लॉटरी को लेकर जिला कलेक्टर कानाराम ने कहा कि निर्वाचन आयोग और स्वायत्त शासन विभाग के निर्देशानुसार पूरी पारदर्शिता के साथ आरक्षण लॉटरी निकाली गई है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में जनसंख्या के आधार पर आरक्षण तय किया गया। इस दौरान सभी जरूरी नियमों की पालना सुनिश्चित की गई।