फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jhalawar News ›   Two years later, the thief changed his mind and returned the goods.

ढाई साल बाद मंदिर की चोरी का रहस्य और गहरा: चांदी के मुकुट लौटे, 2 हजार रुपये और चोर का माफी वाला पत्र भी मिला

Thu, 10 Sep 2026 10:51 AM IST
झालावाड़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: झालावाड़ ब्यूरो Updated Thu, 10 Sep 2026 10:51 AM IST
Two years later, the thief changed his mind and returned the goods.

झालावाड़ जिले के बकानी थाना क्षेत्र के करल गांव में करीब ढाई वर्ष पहले नरसिंह मंदिर में हुई चोरी की वारदात का रहस्य अब भी बरकरार है। पुलिस इस चोरी का अब तक खुलासा नहीं कर पाई है, लेकिन बुधवार को मंदिर से चोरी हुआ चांदी का सामान अचानक टुकड़ों के रूप में वापस मिलने से पूरे गांव में चर्चा का माहौल बन गया। मंदिर परिसर में मिली एक थैली में चांदी के आभूषणों के टुकड़ों के अलावा 2 हजार रुपये नकद और एक पत्र भी मिला है। बताया जा रहा है कि पत्र में चोरी करने वाले व्यक्ति ने कथित तौर पर चोरी की बात स्वीकार करते हुए माफी मांगी है। ग्रामीण इस पूरे घटनाक्रम को भगवान नरसिंह का चमत्कार मान रहे हैं। हालांकि सामान किस व्यक्ति ने वापस रखा और पत्र लिखने वाला कौन है, इसका अभी पता नहीं चल सका है।

मंदिर से चांदी के मुकुट समेत पूजा सामग्री हुई थी चोरी
जानकारी के अनुसार करीब ढाई वर्ष पहले करल गांव के बीच स्थित प्राचीन नरसिंह मंदिर में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोर मंदिर से भगवान के चांदी के तीन मुकुट, एक छत्र, करीब 400 ग्राम चांदी के आभूषण, पीतल का सिंहासन और आरती सहित अन्य पूजा सामग्री चोरी कर ले गए थे। घटना के बाद ग्रामीणों में काफी नाराजगी थी। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से चोरी का जल्द खुलासा कर मंदिर का सामान बरामद करने की मांग की थी। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि पुलिस जल्द चोरों तक पहुंचेगी, लेकिन समय बीतने के बाद भी मामले का खुलासा नहीं हो सका।

कथा के दौरान मंदिर में मिली संदिग्ध थैली
इसी बीच गांव के नरसिंह मंदिर में कथा का आयोजन चल रहा था। मंदिर के पुजारी मोहनलाल बैरागी ने बताया कि मंगलवार रात भजन संध्या के बाद बुधवार सुबह ग्रामीण देव-देवी का विमान लेकर बाहर गए थे। इसके बाद मंदिर परिसर में सफाई का काम चल रहा था। इसी दौरान मंदिर परिसर में एक थैली पड़ी दिखाई दी। पुजारी ने बताया कि उस समय थैली को प्रसादी समझकर एक तरफ रख दिया गया। शाम करीब पांच बजे जब वह मंदिर में पूजा-अर्चना की तैयारी कर रहे थे, तब उनकी नजर दोबारा उस थैली पर पड़ी। थैली खोलकर देखने पर उसमें चांदी के मुकुट सहित मंदिर से चोरी किए गए अन्य आभूषणों के टुकड़े मिले। सामान देखते ही पुजारी और ग्रामीण हैरान रह गए।

चांदी के सामान के साथ मिले 2 हजार रुपये और पत्र
थैली में 2 हजार रुपये नकद भी रखे हुए थे। इसके अलावा उसमें एक पत्र भी मिला। बताया जा रहा है कि पत्र में चोरी करने वाले व्यक्ति ने शराब के नशे में चोरी करने की बात स्वीकार की है और मंदिर से सामान ले जाने के लिए माफी मांगी है।
पत्र में मंदिर के क्षतिग्रस्त सामान की मरम्मत के लिए 2 हजार रुपये छोड़ने की बात लिखे होने की जानकारी भी सामने आई है। हालांकि पत्र वास्तव में किसने लिखा है और थैली मंदिर परिसर में कौन छोड़कर गया, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

कोई इसे पश्चाताप तो कोई मान रहा चमत्कार
ढाई साल बाद चोरी का सामान इस तरह अचानक वापस मिलने से ग्रामीणों में कौतूहल बना हुआ है। कुछ ग्रामीण इसे चोर का पश्चाताप मान रहे हैं, जबकि कई लोगों का कहना है कि भगवान नरसिंह ने खुद अपना सामान वापस मंगवाया है। फिलहाल चांदी के सामान को वापस रखने वाले व्यक्ति और पत्र लिखने वाले की पहचान स्पष्ट नहीं है। चोरी की पुरानी वारदात का पुलिस खुलासा भी अब तक नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

दिवाली से पहले दिल्ली में दिवाली, ब्रिक्स के लिए सजी-संवरी राजधानी

10 Sep 2026

VIDEO: मैनपुरी में एलपीजी से भरा टैंकर पलटकर खाई में गिरा, 10 पेट्रोल पंप और आठ स्कूल रहे बंद; घरों में चूल्हे तक नहीं जले

10 Sep 2026

कानपुर: जेके मंदिर में कान्हा की छठी... कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांधा

10 Sep 2026

कानपुर: डीएम ने जरीब चौकी में दिसंबर तक यूटिलिटी शिफ्टिंग पूरा करने के निर्देश

10 Sep 2026

हनुमान अंश फिल्म नहीं कथा है, अलीगढ़ में जमकर बटोर रही दर्शक

09 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: चिनहट के एक गेस्ट हाउस में युवक-युवती ने की खुदकुशी, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी, पुलिस उपायुक्त ने दिया बयान

09 Sep 2026

VIDEO: बरसाना की होली झांकी, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

09 Sep 2026
विज्ञापन

बिजली-पंखा और ब्लैक बोर्ड तक नहीं, प्राथमिक विद्यालय में संचालित हो रहे तीन आंगनबाड़ी केंद्र; VIDEO

09 Sep 2026

बारिश के पानी में डूबी दो बीघा मिर्च की फसल, आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसान; VIDEO

09 Sep 2026

जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने दिया धरना, कीचड़ में बैठकर की नारेबाजी; VIDEO

09 Sep 2026

चोरी की बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार, VIDEO

09 Sep 2026

महिला मंगलसूत्र छीनने का आरोपी गिरफ्तार, VIDEO

09 Sep 2026

बारिश ने खोली दावों की पोल, स्टेशन बाजार मे जलजमाव से लोग परेशान; VIDEO

09 Sep 2026

सीवर से भरे गड्ढे में उतरकर धरने पर बैठा युवक, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी; VIDEO

09 Sep 2026

VIDEO: गेस्ट हाउस के कमरे में युवक-युवती ने फंदा लगाकर दी जान, रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस में मिला दोनों का शव

09 Sep 2026

सेल्समैन और ग्राहक के बीच बातचीत का वीडियो वायरल, देखें

09 Sep 2026

Meerut: छह महीने में ही लव मैरिज का दर्दनाक अंत, पत्नी से विवाद होने पर एमआर ने फंदे से लटककर जान दी

09 Sep 2026

Meerut: भूरा ने अवैध पिस्टल से चलाई थी गोली, एफआईआर परं सवाल उठे तो बढ़ाई धारा, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

09 Sep 2026

पानीपत: खुद को CIA अधिकारी बताकर बच्चे को उठाया, नग्न कर की पिटाई

09 Sep 2026

Meerut: राखी की दुकान में बड़ी मात्रा में मिली विस्फोटक मिश्रण सामग्री, दिवाली से पहले पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

09 Sep 2026

Meerut: आगामी त्यौहारों और कानून व्यवस्था को लेकर डीआईजी मेरठ रेंज ने की गोष्ठी, मेरठ समेत चार जिलों के एसएसपी और एसपी रहे मौजूद

09 Sep 2026

Meerut: सहारनपुर के बाद अब मेरठ की शाही जामा मस्जिद के नीचे बौद्ध मंदिर होने का दावा, हिंदू संगठन ने उठाई एएसआई सर्वे की मांग

09 Sep 2026

फरीदाबाद में खाद एवं आपूर्ति विभाग का फतेहपुर चंदीला में राशन डिपो पर छापा

09 Sep 2026

पत्नि-बेटी ने लिवर-किडनी ट्रांसप्लांट कर बचाई 50 वर्षीय मरीज की जान

09 Sep 2026

अधिकारियों की लेटलतीफी से त्रस्त उम्मीद खो बैठा दिव्यांग फूट फूटकर रोया

09 Sep 2026

प्रिंस ने मिस्टर दिल्ली और मिस्टर इंडिया में चटाई धूल अब मिस्टर ओलंपिया पर नजर

09 Sep 2026

गणेश चतुर्थी पर बदला स्वाद, बप्पा के भोग के लिए बढ़ी 'हेल्दी मोदक' की मांग

09 Sep 2026

सत्य निकेतन हादसे को लेकर स्थानीय लोगों से अमर उजाला की बातचीत

09 Sep 2026

दिल्ली में एक महीने पहले से ही गणेश मूर्ति की बुकिंग

09 Sep 2026

दिल्ली में बीच सड़क पर पलटा ट्रक, ट्रक चालक और कंडक्टर बचे

09 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed