Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: Veteran Cricketers Gear Up for National T20 Tournament, Five Teams to Compete from November 13

जयपुर में राष्ट्रीय वेटरन टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज: 13 से 15 नवंबर तक मैदान पर उतरेंगे अनुभवी खिलाड़ी

Thu, 12 Nov 2026 11:47 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Thu, 12 Nov 2026 11:47 PM IST
Jaipur: Veteran Cricketers Gear Up for National T20 Tournament, Five Teams to Compete from November 13
क्रिकेट खेलने का जुनून उम्र के साथ कम नहीं होता लेकिन नौकरी, परिवार और दूसरी जिम्मेदारियों के बीच कई खिलाड़ियों को एक समय बाद अपने पसंदीदा खेल से दूरी बनानी पड़ती है। इनमें ऐसे खिलाड़ी भी शामिल हैं, जो कभी जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खेल चुके हैं। हालांकि मैदान से दूर होने के बावजूद उनके भीतर बल्ले और गेंद के साथ उतरने का उत्साह आज भी बरकरार है। ऐसे ही अनुभवी खिलाड़ियों को एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर अपना दमखम दिखाने का मौका मिलने जा रहा है।

जयपुर में 13 से 15 नवंबर तक राष्ट्रीय वेटरन टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। विजन क्रिकेट इंडिया लीग (वीसीआईएल) की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में 40, 50 और 60 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। देश के अलग-अलग हिस्सों से आईं पांच टीमें तीन दिनों तक टी-20 प्रारूप में एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला करेंगी। टूर्नामेंट के मैच रणवीर सिंह क्रिकेट स्टेडियम और सोनी स्टेडियम में खेले जाएंगे।

टूर्नामेंट को लेकर गुरुवार को लालकोठी स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली टीमों की जर्सी लॉन्च की गई। इसी के साथ विजन क्रिकेट इंडिया लीग की विधिवत शुरुआत की घोषणा हुई। कार्यक्रम में विभिन्न टीमों के कप्तान और आयोजन से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे। खिलाड़ियों में भी लंबे समय बाद प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट में उतरने को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।

ये भी पढ़ें: सिरोही: रेवदर में पुरानी रंजिश को लेकर जानलेवा हमला, तलवार लेकर पीछा करता सीसीटीवी में दिखा आरोपी गिरफ्तार

वीसीआईएल के संस्थापक शरत शर्मा ने कहा कि क्रिकेट खेलने की कोई उम्र नहीं होती। अक्सर देखा जाता है कि खिलाड़ी एक निश्चित उम्र के बाद खेलना बंद कर देते हैं, जबकि उनके भीतर खेलने की क्षमता और जुनून बरकरार रहता है। ऐसे खिलाड़ियों को दोबारा मैदान उपलब्ध कराने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देने के उद्देश्य से इस लीग की शुरुआत की गई है। सेंट्रल स्ट्राइकर्स की कप्तानी सुखदेव घुम्मन करेंगे, जबकि रेस्ट ऑफ इंडिया की कमान अच्युत मालाकार के हाथों में होगी। मुंबई मास्टर्स की कप्तानी मनोज ओझा को सौंपी गई है। बीएसीए केआरएस की अगुवाई श्रीनिवास यूबी करेंगे। वहीं गरुड़ा बेंगलुरु की टीम विश्वजीत नायक के नेतृत्व में मैदान पर उतरेगी।

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में टी-20 प्रारूप के मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें अनुभवी खिलाड़ियों को बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग के जरिए अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा। अलग-अलग आयुवर्ग के खिलाड़ी अपने अनुभव और खेल कौशल के दम पर टीम को जीत दिलाने की कोशिश करेंगे। आयोजकों का मानना है कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से उन खिलाड़ियों को भी दोबारा खेल से जुड़ने का अवसर मिलेगा, जिन्होंने किसी कारण से नियमित क्रिकेट छोड़ दिया था। साथ ही नई पीढ़ी को यह संदेश भी मिलेगा कि खेल के प्रति जुनून और सक्रिय रहने की इच्छा उम्र की मोहताज नहीं होती। जयपुर में होने वाला यह टूर्नामेंट अनुभवी क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए पुराने दिनों की यादें ताजा करने और एक बार फिर मैदान पर उतरने का मंच बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

ड्राइवर को मिला 10 मिनट का अल्टीमेटम: कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस में बम की सूचना से हड़कंप, संदिग्ध हिरासत में

12 Nov 2026

वीडियो: जलयात्रा के साथ पनेऊ नाग मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ

12 Nov 2026

शाहजहांपुर: क्रिकेट टूर्नामेंट में आरके इलेवन ने गोपी इलेवन को 13 रन से हराया

12 Nov 2026

अंबेडकरनगर में ओमप्रकाश राजभर बोले- कार्यकर्ताओं को अनुशासन सिखाएं अखिलेश

12 Nov 2026

रायबरेली में वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन, प्रयागराज ने सुल्तानपुर को हराकर ट्रॉफी पर किया कब्जा

12 Nov 2026
विज्ञापन

खैर में पद्मभूषण डॉ अनिल प्रकाश जोशी से बातचीत

12 Nov 2026

कटनी: ज्वैलरी शोरूम में 10 करोड़ की बड़ी चोरी, दीवार में छेद कर घुसे चोर; गैस कटर और सिलेंडर छोड़कर फरार

12 Nov 2026
विज्ञापन

छठ पूजा: बरेली में लोक आस्था के महापर्व का उल्लास, तैयारियों में जुटी महिलाएं

12 Nov 2026

महराजगंज: छठ पर्व की तैयारियों का डीएम और सदर विधायक ने लिया जायजा

12 Nov 2026

खैर में पर्यावरणविद्-पद्मभूषण डॉ अनिल प्रकाश जोशी से खास बातचीत

12 Nov 2026

हमीरपुर: 20 विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

अजमेर: तारागढ़ दुर्ग की 36 बीघा जमीन का विवाद खत्म, राजस्व रिकॉर्ड में बदलाव, संरक्षण और विकास का रास्ता साफ

12 Nov 2026

Video: आरोपी के घर कार्रवाई के लिए लगाए गए दो बुलडोजर

12 Nov 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पीटकर हत्या का आरोप

12 Nov 2026

लखीमपुर खीरी: छठ पूजा के लिए खरीदारी से बाजार में बढ़ी रौनक, मौसमी फलों की मांग बढ़ी

12 Nov 2026

शाहजहांपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री की जयंती पर छात्राओं ने अर्पित की पुष्पांजलि, किया शबद गायन

12 Nov 2026

पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने किया शक्ति प्रदर्शन, करछना में समर्थकों की बुलाई सभा

12 Nov 2026

संगम में साइबेरियन पक्षियों का आगमन शुरू हो गया है, कलरव से लोग मंत्र मुग्ध हो रहे हैं

12 Nov 2026

कानपुर: महाराजपुर में छात्र की मौत पर हंगामा, चार घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार

12 Nov 2026

टीकमगढ़: महिला का तीन लाख के जेवरों से भरा बैग लेकर भागा ऑटो चालक गिरफ्तार, 48 घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

12 Nov 2026

एमपी: टीकमगढ़ में गैस एजेंसी की मनमानी पर प्रशासन मौन? होम डिलीवरी बंद, फिर भी वसूला जा रहा शुल्क

12 Nov 2026

Video: कार्रवाई देखने के लिए घरों की छतों पर जुटे क्षेत्रवासी, मृतक परिवार को दी श्रद्धांजलि

12 Nov 2026

छठ पूजा को लेकर घाटों और सूर्य सरोवर पर तैयारियां तेज, VIDEO

12 Nov 2026

शंकुलधारा पोखरे पर गंदगी, कैसे होगी छठ पूजा; VIDEO

12 Nov 2026

Video: लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की उमड़ी भीड़

12 Nov 2026

Video: ट्यूलिप रेजिडेंसी के पास कूड़े का ढेर, राहगीर परेशान

12 Nov 2026

Video: मोहम्मद शाहिद स्टेडियम में ऑल इंडिया केडी सिंह बाबू प्रतियोगिता का आयोजन

12 Nov 2026

अंबेडकरनगर में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा महायज्ञ का शुभारंभ

12 Nov 2026

Video: आरोपी के मकान पर चला बुलडोजर, परिवार बोला- अब मिला योगी सरकार का न्याय

12 Nov 2026

खेलो हिमाचल: चिट्टा मुक्त अभियान को सिरमौर में युवाओं का जोरदार समर्थन, 300 पंजीकरण; विजेता को मिलेंगे 31 लाख

12 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed