फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Bhilwara News ›   Bhilwara: Independent Candidate Offered Bribe to Quit Polls, 1 Lakh Found at Home; BJP Leader Accused

भीलवाड़ा: निर्दलीय को चुनाव से हटने के लिए दिया लालच, घर में रखे एक लाख रुपये, भाजपा प्रत्याशी पर गंभीर आरोप

Thu, 03 Sep 2026 11:59 PM IST
भीलवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: भीलवाड़ा ब्यूरो Updated Thu, 03 Sep 2026 11:59 PM IST
Bhilwara: Independent Candidate Offered Bribe to Quit Polls, 1 Lakh Found at Home; BJP Leader Accused
नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के 17 प्रत्याशियों को सिंबल लेटर नहीं मिलने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब वार्ड 49 से निर्दलीय प्रत्याशी को चुनाव मैदान से हटाने के लिए उसके घर एक लाख रुपये रखे जाने का मामला सामने आया है। निर्दलीय प्रत्याशी रोहित कुमार सैन ने आरोप लगाया कि भाजपा प्रत्याशी अमित सारस्वत ने चुनाव से हटने के लिए उनके घर एक लाख रुपये रखे। रोहित की शिकायत पर भीमगंज थाना पुलिस ने मौके से एक लाख रुपये बरामद कर लिए हैं और अब आगे की जांच कर रही है।

नाम वापसी के अंतिम दिन गुरुवार को राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों की ओर से निर्दलीय उम्मीदवारों को अपने पक्ष में करने के प्रयास चल रहे थे। इसी दौरान यह मामला सामने आया। रोहित कुमार सैन ने भीमगंज थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। निर्दलीय प्रत्याशी रोहित कुमार सैन ने बताया कि उन्होंने वार्ड 49 से भाजपा का टिकट मांगा था, लेकिन टिकट नहीं मिलने के बाद वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतर गए। उनका आरोप है कि अमित सारस्वत पिछले कुछ समय से उन्हें चुनाव से हटने के लिए अलग-अलग लोगों के जरिए फोन करवा रहे थे।

रोहित के अनुसार गुरुवार को अमित सारस्वत उनके घर आए और हाथ जोड़कर चुनाव से हटने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर रोहित चुनाव मैदान में बने रहे तो कांग्रेस प्रत्याशी के जीतने की संभावना बढ़ जाएगी लेकिन रोहित ने नामांकन वापस लेने से साफ इंकार कर दिया। रोहित के मुताबिक इसके बाद अमित दोबारा उनके घर आए और फोन पर कथित तौर पर कहा कि वे वहां एक लाख रुपए छोड़कर जा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर और रुपये भेजने की बात भी कही गई। रोहित का कहना है कि उन्होंने न तो किसी से रुपये मांगे थे और न ही चुनाव से हटने के बदले किसी राशि की मांग की थी। इसके बावजूद उनके घर के पलंग पर एक लाख रुपये रखकर अमित वहां से चले गए।

ये भी पढ़ें: बाड़मेर: नामांकन वापसी पर मचा बवाल, भाजपा-RLP कार्यकर्ता आमने-सामने, प्रत्याशी को लेकर लगाए आरोप-प्रत्यारोप

भीमगंज थाना प्रभारी सुनील चौधरी ने बताया कि माणिक्य नगर निवासी रोहित सैन ने शिकायत दी है। शिकायत के अनुसार सुबह एक व्यक्ति उनके घर आया था। उस समय रोहित की पत्नी खाना बना रही थी। आरोप है कि वह व्यक्ति कमरे में एक लाख रुपये रखकर वहां से चला गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रोहित की निशानदेही पर घर से एक लाख रुपये बरामद किए। थाना प्रभारी के अनुसार पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नाम वापसी के अंतिम दिन तेज हुई राजनीतिक हलचल
नगर निगम चुनाव में गुरुवार को नाम वापसी का अंतिम दिन होने के कारण राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं। विभिन्न दलों के प्रत्याशी और कार्यकर्ता निर्दलीय उम्मीदवारों को अपने पक्ष में करने के लिए लगातार संपर्क और मान-मनुहार कर रहे थे। ऐसे में वार्ड 49 में एक लाख रुपये घर पर रखे जाने का मामला सामने आने से चुनावी माहौल में चर्चा तेज हो गई है।

अब पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि बरामद रुपये किस उद्देश्य से रखे गए थे और इस पूरे घटनाक्रम में किसकी, क्या भूमिका थी?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

रतिया: डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने पहुंची गाड़ियों का सफाई कर्मचारियों ने किया घेराव, तीन गाड़ियां पालिका परिसर में खड़ी कर कूड़ा उतारा

03 Sep 2026

नारनौल: राजस्थान पुलिस के हेड कांस्टेबल दारा सिंह का निधन, जवानों ने सलामी देकर दी अंतिम विदाई

यमुनानगर: थाईलैंड के फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से निखरेंगे मंदिर, कान्हा के स्वागत की तैयारियां तेज

03 Sep 2026

नारनौल सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर नगर परिषद अध्यक्ष कार्यालय पर की तालाबंदी

वीडियो: संस्कृत महाविद्यालय में 100 विद्यार्थियों ने निकाली, स्वास्थ्य-स्वच्छता का दिया संदेश

03 Sep 2026
विज्ञापन

फरीदकोट में विधायक के नेतृत्व में मावां-धीयां सत्कार योजना के फार्म भरने वाली सखियों का सम्मान

जन्माष्टमी पर अलीगढ़ में ठाकुर जी के लिए खास खरीदारी

03 Sep 2026
विज्ञापन

नारनौल जिला स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव संपन्न, विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा

नारनौल में प्रीमियर लीग 5 सितंबर से, आठ टीमें दिखाएंगी दमखम

नरवाना: 29वें दिन भी जारी रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

03 Sep 2026

कानपुर: गड्ढों में तब्दील हो गया शहर, व्यापार हो रहा चौपट, व्यापारियों ने नगर आयुक्त से भेंटकर बताईं समस्याएं

03 Sep 2026

रेवाड़ी: सेक्टर-18 मोड़ पर कार से टकराकर पलटा छात्राओं से भरा ऑटो, 12 घायल; तीन की हालत गंभीर

03 Sep 2026

फतेहाबाद: डोर-टू-डोर कचरा उठान एजेंसी के चालक और सहायक भी हड़ताल के समर्थन में उतरे

03 Sep 2026

अंबाला में महावीर पार्क तालाब में युवक ने लगाई छलांग, हुई मौत

03 Sep 2026

अमृतसर में पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन के दौरान भिड़ी महिलाएं

03 Sep 2026

उमरिया: हलछठ की पूजा के बाद नदी में विसर्जन बनी आखिरी रस्म, 70 वर्षीय रमोता बाई गहरे पानी में लापता

03 Sep 2026

VIDEO: अखंड नाम संकीर्तन की धूम, आज मनेगी जन्माष्टमी

03 Sep 2026

अमृतसर में अवैध हथियार नेटवर्क का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

03 Sep 2026

अमृतसर: दरबार साहिब की परिक्रमा में बेअदबी की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

03 Sep 2026

हमीरपुर: दुर्गेश अरण्य अंतरराष्ट्रीय प्राणी उद्यान के पहले चरण का 90 फीसदी कार्य पूरा

वीडियो: पीलीभीत के पांच मजदूरों की मौत, हरियाणा में हुआ हादसा, परिवारों में मचा कोहराम

03 Sep 2026

शाहजहांपुर: जन्माष्टमी पर कंपोजिट स्कूल के बच्चों ने प्रस्तुत की भगवान कृष्ण की झांकी

03 Sep 2026

ऊना: श्री राधा-कृष्ण मंदिर कोटला कलां में बाबा बाल जी महाराज से मिले हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी

03 Sep 2026

सादाबाद तहसील में आलू की माला पहनकर किसानों ने लगाई झाड़ू

03 Sep 2026

VIDEO: खोया मोबाइल मिला तो खिल उठा चेहरा, 217 लोगों को मिली सौगात

03 Sep 2026

VIDEO: अश्वनीपुरम में धंसी सड़क, स्थानीय लोग परेशान, गुणवत्ता को लेकर उठ रहे सवाल

03 Sep 2026

VIDEO: राम मंदिर सबका है तो व्यवस्था में भागीदारी भी सबकी हो : सूरज चौधरी

03 Sep 2026

VIDEO: महिला आयोग की उपाध्यक्ष के निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, बाहर से जांच कराने की शिकायत

03 Sep 2026

VIDEO: डीजल रिकवरी पर भड़के रोडवेज चालक, वेतन से कटौती का आरोप

03 Sep 2026

फिरोजपुर रेल मंडल कार्यालय में राजभाषा पखवाड़ा के तहत हिंदी निबंध प्रतियोगिता आयोजित

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed