{"_id":"6888e3fc916060e9810d9917","slug":"asi-arrested-while-taking-bribe-of-5-thousand-rupees-banswara-news-c-1-1-noi1402-3225138-2025-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Banswara News: डूंगरपुर में एएसआई 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने थाने में दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banswara News: डूंगरपुर में एएसआई 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने थाने में दबोचा
डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र में पदस्थ एक सहायक उप निरीक्षक (ASI) को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी एएसआई जीवतराम पर आपसी विवाद के एक मामले में दो व्यक्तियों को छोड़ने की एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।
डूंगरपुर एसीबी चौकी प्रभारी राजेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 जुलाई को एक व्यक्ति ने लिखित में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, चार महीने पूर्व लांबासाडोड़ गांव में हुए आपसी विवाद के मामले में एएसआई जीवतराम ने परिवादी के भाई, भतीजे और एक अन्य को थाने में बंद कर दिया था। बाद में भाई को छोड़ दिया गया, लेकिन भतीजे और तीसरे व्यक्ति को छोड़ने के लिए एएसआई ने 10 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की।
शिकायत के आधार पर एसीबी टीम ने सत्यापन कर जांच शुरू की, जिसमें यह सामने आया कि आरोपी एएसआई पहले ही परिवादी से 3 हजार रुपए ले चुका था। शेष 5 हजार रुपए की रिश्वत लेने के लिए जब एएसआई ने बुलाया, तो एसीबी ने जाल बिछाया। मंगलवार शाम को जैसे ही परिवादी ने थाने में एएसआई को 5 हजार रुपए दिए, तुरंत ही एसीबी टीम ने दबिश दी और जीवतराम को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। पूरी कार्रवाई थाने परिसर में ही की गई। एसीबी टीम आरोपी एएसआई को बुधवार को उदयपुर स्थित भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में पेश करेगी। मामले की आगे की जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।