फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Banswara Forest Guard Caught Red-Handed Taking Rs 5,000 Bribe for Advancing Forest Land Lease File

एसीबी का शिकंजा: वन पट्टे की फाइल आगे बढ़ाने के लिए मांगी रिश्वत, पांच हजार लेते वनरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार

Thu, 01 Oct 2026 04:30 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Thu, 01 Oct 2026 04:30 PM IST
सार

बांसवाड़ा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने वन पट्टा पत्रावली आगे बढ़ाने के एवज में 5 हजार रुपये रिश्वत लेते वनरक्षक भूपेश पाटीदार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी के अनुसार, आरोपी ने पहले 6 हजार रुपये की मांग की थी, लेकिन परिवादी के निवेदन पर 5 हजार रुपये लेने पर सहमत हुआ।

विज्ञापन
Banswara Forest Guard Caught Red-Handed Taking Rs 5,000 Bribe for Advancing Forest Land Lease File
गिरफ्तार आरोपी

विस्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बांसवाड़ा में कार्रवाई करते हुए वन विभाग के एक वनरक्षक को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भूपेश पाटीदार, वनरक्षक, वन नाका तलवाड़ा, वन रेंज गढ़ी, जिला बांसवाड़ा के रूप में हुई है। यह कार्रवाई एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर बांसवाड़ा इकाई की टीम ने की।

विज्ञापन

एसीबी के अनुसार, बांसवाड़ा इकाई को एक परिवादी ने शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि वह वन विभाग के क्षेत्र के बाहरी हिस्से की वन भूमि पर काफी समय से काबिज होकर कृषि कार्य कर रहा था। संबंधित भूमि के पट्टे के लिए वन विभाग की ओर से सत्यापन कर पत्रावली तैयार की जा रही थी और उसे आगे भेजने की प्रक्रिया चल रही थी।

विज्ञापन

आरोप है कि इसी पत्रावली को आगे बढ़ाने तथा वन पट्टा पत्रावली देने के एवज में वनरक्षक भूपेश पाटीदार द्वारा परिवादी से रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने रिश्वत की मांग का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान बातचीत में आरोपी ने पट्टा फाइल देने के बदले 6 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। परिवादी के निवेदन करने पर आरोपी 5 हजार रुपये लेने पर सहमत हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई की योजना तैयार की। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ. रामेश्वर सिंह के पर्यवेक्षण में बांसवाड़ा इकाई के पुलिस उप अधीक्षक रतन सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी भूपेश पाटीदार को परिवादी से 5 हजार रुपये रिश्वत की राशि अपने हाथों से लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके निवास की तलाशी भी जारी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे अनुसंधान किया जाएगा। कार्रवाई अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक पुलिस एस. परिमला के पर्यवेक्षण में जारी है।



ये भी पढ़ें- राजस्थान: छात्रवृत्ति और स्कूटी योजनाओं के आवेदन शुरू, 30 नवंबर तक मौका; जन आधार जरूरी

एसीबी ने आमजन से अपील की है कि भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत के लिए उसके टोल फ्री नंबर 1064 और व्हाट्सऐप हेल्पलाइन 94135-02834 पर 24 घंटे संपर्क किया जा सकता है। एसीबी ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज होने की सूचना मिलने पर संबंधित व्यक्ति निर्धारित प्रक्रिया के तहत उपलब्ध तथ्यों और अपने पक्ष का स्पष्टीकरण प्रस्तुत कर सकता है। दोष सिद्ध होने से पहले तथ्यों और स्पष्टीकरण का परीक्षण नियमानुसार किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed