फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ticket dispute escalates, Muslim community burns effigy of former RTDC chairman Dharmendra Singh Rathore

अजमेर में टिकट पर बवाल: कांग्रेस के खिलाफ सड़कों पर उतरा मुस्लिम समाज, पूर्व आरटीडीसी चेयरमैन का फूंका पुतला

Tue, 01 Sep 2026 10:12 AM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Tue, 01 Sep 2026 10:12 AM IST
Ticket dispute escalates, Muslim community burns effigy of former RTDC chairman Dharmendra Singh Rathore

नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के टिकट वितरण को लेकर शुरू हुआ विवाद अब सड़क पर उतर आया है। बाहरी प्रत्याशी को टिकट दिए जाने के विरोध में मुस्लिम समाज के लोगों ने दरगाह से सटे अंदरकोट इलाके में प्रदर्शन कर कांग्रेस के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पूर्व आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह राठौड़ के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका। वहीं, कांग्रेस से नाराज पूर्व अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारी तौसीफ पठान ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सिंबल पर नामांकन दाखिल कर पार्टी की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

बाहरी प्रत्याशी को टिकट देने का विरोध

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कांग्रेस ने स्थानीय कार्यकर्ताओं और क्षेत्र से लंबे समय से जुड़े लोगों की अनदेखी कर बाहरी प्रत्याशी को टिकट दिया है। लोगों का कहना है कि स्थानीय कार्यकर्ताओं की जगह बाहरी व्यक्ति को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला स्वीकार नहीं किया जाएगा। टिकट वितरण से नाराज कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व पदाधिकारी तौसीफ पठान ने भी प्रदर्शन में शामिल होकर अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की।

धर्मेंद्र सिंह राठौड़ का पुतला फूंका

टिकट वितरण को लेकर गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रदर्शन के दौरान पूर्व आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह राठौड़ का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस और पार्टी नेतृत्व के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि टिकट वितरण में स्थानीय कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई है और उनकी भावनाओं को नजरअंदाज किया गया।

तौसीफ पठान ने RLP से दाखिल किया नामांकन

कांग्रेस से नाराज चल रहे तौसीफ पठान ने टिकट विवाद के बीच राजनीतिक बगावत का रास्ता अपना लिया है। उन्होंने सोमवार को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के सिंबल पर अपना नामांकन दाखिल कर दिया। तौसीफ पठान कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा में पदाधिकारी रह चुके हैं। उनके आरएलपी के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरने से कांग्रेस के लिए चुनौती और बढ़ गई है।

अंदरकोट में विरोध से बढ़ी कांग्रेस की चिंता

नगर निगम चुनाव के बीच मुस्लिम बहुल अंदरकोट इलाके में कांग्रेस के खिलाफ हुए इस प्रदर्शन को पार्टी के लिए अहम राजनीतिक संकेत माना जा रहा है। एक तरफ टिकट नहीं मिलने से कई कार्यकर्ता बगावती तेवर अपना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बाहरी प्रत्याशी के विरोध में समाज के लोगों के सड़क पर उतरने से चुनावी समीकरण भी प्रभावित होने की संभावना है। अब देखना होगा कि कांग्रेस नेतृत्व इस नाराजगी को किस तरह दूर करता है और बागी तेवर अपनाने वाले कार्यकर्ताओं को वापस अपने साथ लाने में कितना सफल रहता है। आगामी दिनों में टिकट विवाद और बगावत का असर अजमेर नगर निगम चुनाव के समीकरणों पर साफ दिखाई दे सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: भाजपा अनुसूचित मोर्चा पदाधिकारियों ने कांग्रेस का पुतला फूंका, शुद्धिकरण के नाम पर समाज को बांटने की साजिश का आरोप

31 Aug 2026

बनबसा में सीएम धामी का युवा संवाद: नशे व शिक्षा पर बेबाक चर्चा, टनकपुर में परीक्षा केंद्र की मांग; कांग्रेस पर भी साधा निशाना

31 Aug 2026

निषाद समाज की जातियों को विमुक्त जाति में शामिल करने की मांग; VIDEO

31 Aug 2026

VIDEO: हल्द्वानी में गूंजा देववाणी का जयघोष, मेयर गजराज ने किया संस्कृत शोभायात्रा का शुभारंभ

31 Aug 2026

सन्नपुरा गांव में लकड़बग्घे का हमला, सुनील ने हिम्मत दिखाकर बचाई जान, चचेरा भाई भी बाल-बाल बचा

31 Aug 2026
विज्ञापन

VIDEO: क्रिकेट ट्रायल में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

31 Aug 2026

छह माह से जलभराव, सड़क पर ग्रामीणों ने रोपा धान, जताया विरोध; VIDEO

31 Aug 2026
विज्ञापन

खतरे के निशान से सिर्फ 85 सेमी दूर सोन नदी; VIDEO

31 Aug 2026

तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरे रंग, श्रेया बनीं मिसेज तीज; VIDEO

31 Aug 2026

कनहर बांध का जलस्तर फिर 262 के पार, 10 फाटक खुले, 4 बंद हुए; VIDEO

31 Aug 2026

यूजीसी के नए प्रावधानों को वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन; VIDEO

31 Aug 2026

ब्राह्मण एकता परिषद ने किया प्रदर्शन; VIDEO

31 Aug 2026

बारिश से थाना परिसर जलमग्न, फरियादियों और पुलिसकर्मियों की बढ़ी परेशानी; VIDEO

31 Aug 2026

प्रार्थना सभा में छात्रा ने किया समाचार वाचन; VIDEO

31 Aug 2026

300 विद्यार्थियों ने पूछे यातायात, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा से जुड़े सवाल; VIDEO

31 Aug 2026

बुरहानपुर: गांव के बाहर नवजात का शव मिलने से हड़कंप, पानी की टंकी के पास पड़ा मिला मासूम

31 Aug 2026

VIDEO: भीमताल में राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेता ने सौंपी तहरीर

31 Aug 2026

लखनऊ: रुदौली से आया युवक टॉवर पर चढ़ा, पुलिस ने समझाकर उतारा

31 Aug 2026

फरीदाबाद में खेल दिवस पर तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दम दिखाया

31 Aug 2026

कानपुर से 20 मिनट में हेलीकॉप्टर से फरीदाबाद अस्पताल पहुंचा मरीज

31 Aug 2026

फतेहाबाद में पुरानी रंजिश में बाइक सवार पर हमला, गाड़ी सवार युवकों ने टक्कर मारकर डंडों से पीटा

31 Aug 2026

गुरुग्राम में खेल विभाग की सुस्ती से अधर में लटका चेंजिंग रूम और हॉल का निर्माण कार्य

31 Aug 2026

मशाल जुलूस निकाल सफाई कर्मचारियों ने जताया रोष

रोहतक में हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस

31 Aug 2026

VIDEO: छाता शुगर मिल धरनास्थल पर पुलिस और आंदोलनकारियों में हुई तीखी नोकझोंक, लाठी-डंडे लेकर पहुंचे ग्रामीण

31 Aug 2026

चमोली: भालू ने महिला पर किया हमला, डंडी-कंडी के सहारे ले गए अस्पताल

31 Aug 2026

लुटेरी दुल्हन समेत तीन गिरफ्तार: शादी के नाम पर 4.10 लाख की ठगी, तीन दिन बाद बड़ी बहन बनकर महिला ने कराया फरार

31 Aug 2026

कटनी: बीच सड़क युवक पर बरसे लाठी-डंडे, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दर्ज की काउंटर FIR

31 Aug 2026

कानपुर: राहुल गांधी पर प्राथमिकी के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

31 Aug 2026

बिसावर में पेंट हार्डवेयर दुकान से दो बाल्टियां चोरी, चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद

31 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed