{"_id":"6adca13aff7090127a0e72ba","slug":"video-meeting-of-the-employees-joint-action-committee-at-the-bachat-bhawan-in-ludhiana-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"लुधियाना के बचत भवन में मुलाजिम साझा एक्शन कमेटी की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना के बचत भवन में मुलाजिम साझा एक्शन कमेटी की बैठक
पंजाब सरकार और कर्मचारियों के बीच जारी गतिरोध अब और गहराता जा रहा है। मांगों को लेकर चल रहे विरोध के बीच शनिवार को लुधियाना के जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स स्थित बचत भवन में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के नुमाइंदों ने एक अहम बैठक की। साझा तालमेल कमेटी के बैनर तले हुई इस महाबैठक में पंजाब मुलाजिम एवं पेंशनर्स साझा फ्रंट और साझा मुलाजिम मंच समेत कई संगठनों के प्रमुख नेता शामिल हुए। बैठक के दौरान अब तक चले संघर्ष की समीक्षा करने के साथ ही सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का नया और कड़ा खाका खींच दिया गया है।
बैठक में साझा मुलाजिम मंच के कन्वीनर गुरनाम सिंह विर्क और सुखचैन सिंह खैहरा समेत अन्य नेताओं ने सरकार के रवैये पर तीखा रोष जताया। नेताओं ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और शासन स्तर पर कर्मचारियों की मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। मुख्य सचिव के साथ हुई पिछली बैठक के नकारात्मक रुख की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए उनके खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही परमिंदर झोटा के समर्थन में प्रस्ताव पास करने के साथ एसआईआर के प्रावधानों का पुरजोर विरोध किया गया। नेताओं ने कटाक्ष करते हुए कहा कि राज्य में हालात गंभीर हैं और मुख्यमंत्री विदेश यात्रा पर हैं, ऐसा गैर-जिम्मेदाराना रवैया पहले कभी नहीं देखा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।