{"_id":"6adc9c8ad4092b5b940bee6a","slug":"instructions-to-monitor-incidents-of-stubble-burning-bernala-news-c-65-1-bnl1001-101258-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: पराली जलाने की घटनाओं पर निगरानी के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: पराली जलाने की घटनाओं पर निगरानी के निर्देश
Sat, 24 Oct 2026 05:24 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Sat, 24 Oct 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बरनाला। जिले में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने और पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रशासन ने पराली प्रबंधन अभियान तेज किया है। एसडीएम तपा आयुष गोयल ने क्लस्टर अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान की तैयारियों की समीक्षा की।
आयुष गोयल ने अधिकारियों को किसानों से संपर्क बनाए रखने और उन्हें फसल अवशेषों को आग लगाने के नुकसान के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घटना सामने आने पर संबंधित अधिकारी तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करें। प्रशासनिक टीमों को किसानों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर काम करने की हिदायत दी गई ताकि उन्हें पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सके।