Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Ludhiana News
›
Newborn baby girl deal in Ludhiana: Mother sold daughter for Rs 2.10 lakh, 5 including female doctor arrested
{"_id":"6993069f75293af79b0318d7","slug":"newborn-baby-girl-deal-in-ludhiana-mother-sold-daughter-for-rs-2-10-lakh-5-including-female-doctor-arrested-2026-02-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में नवजात बच्ची का सौदा: मां ने 2.10 लाख में बेची बेटी, महिला डॉक्टर समेत 5 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में नवजात बच्ची का सौदा: मां ने 2.10 लाख में बेची बेटी, महिला डॉक्टर समेत 5 गिरफ्तार
लुधियाना में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी मां ने अपनी ममता का गला घोंटते हुए चंद रुपयों के लिए अपनी नवजात बेटी का सौदा कर दिया। बच्ची को बेचने के पीछे पूरा रैकेट है। पुलिस ने इस रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला डॉक्टर सहित पांच आरोपियों को दबोच लिया है। यह शर्मनाक खेल एक निजी नर्सिंग होम से शुरू हुआ, जहां मासूम के जन्म के बाद उसकी बोली लगा दी गई। थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने इस मामले में बच्ची की मां सुनीता रानी, खरीदार और डॉक्टर सहित कुल आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, थानेदार गुरमेल सिंह 15 फरवरी को टीम के साथ इलाके में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बाबा थान सिंह चौक स्थित अरोड़ा नर्सिंग होम में 14 फरवरी को जन्मी एक बच्ची को बेचने की तैयारी चल रही है। सूचना थी कि मां ने अपनी बेटी का सौदा 2 लाख 10 हजार रुपये में तय किया है और आरोपी नीली झंडा रोड स्थित पार्क के पास सौदे की रकम लेकर इकट्ठा हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।