Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Uproar in Jalandhar’s New Model House over allegations of sex work! Local residents catch young men and women inside a house.
{"_id":"6af85b55487516010302d1d3","slug":"video-uproar-in-jalandhars-new-model-house-over-allegations-of-sex-work-local-residents-catch-young-men-and-women-inside-a-house-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर के न्यू मॉडल हाउस में देह व्यापार के आरोप पर हंगामा! मोहल्ले के लोगों ने मकान में पकड़े युवक-युवतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर के न्यू मॉडल हाउस में देह व्यापार के आरोप पर हंगामा! मोहल्ले के लोगों ने मकान में पकड़े युवक-युवतियां
शहर के न्यू मॉडल हाउस इलाके में शुक्रवार देर रात उस समय हंगामा हो गया, जब एक किराए के मकान में कथित तौर पर देह व्यापार चलने के आरोप लगाते हुए मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया। स्थानीय लोगों ने मकान में पहुंचकर कुछ युवक-युवतियों को पकड़ने का दावा किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि संबंधित महिला ने करीब एक साल से मकान किराए पर लिया हुआ है और वहां कथित तौर पर देह व्यापार करवाया जा रहा था। लोगों के अनुसार, महिला को पहले भी मकान खाली करने के लिए कहा गया था। वहीं, महिला ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि पड़ोसियों के साथ उसका पहले से विवाद चल रहा है और इसी रंजिश के चलते उसे झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। उसने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस अधिकारी सतपाल सिंह ने बताया कि मकान में लड़के और लड़कियों के पकड़े जाने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।