Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Dera Beas chief Baba Gurinder Singh Dhillon visited the residence of Punjab Congress leader Pargat Singh.
{"_id":"6afff58d54f263ac880b58ad","slug":"video-dera-beas-chief-baba-gurinder-singh-dhillon-visited-the-residence-of-punjab-congress-leader-pargat-singh-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब कांग्रेस प्रधान परगट सिंह के घर पहुंचे डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब कांग्रेस प्रधान परगट सिंह के घर पहुंचे डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों
पीपीसीसी प्रधान परगट सिंह ने डेरा ब्यास प्रमुख के उनके निवास स्थान पर पहुंचने को अपने लिए बड़ी सौभाग्य की बात बताया। उन्होंने कहा कि बाबा जी का उनके जैसे छोटे व्यक्ति के घर आना बहुत बड़ी ब्लेसिंग है। बाबा जी के आगमन से उन्हें और उनके परिवार को आध्यात्मिक खुशी मिली है।
कांग्रेस नेता हरदयाल कंबोज के पार्टी छोड़ने के सवाल पर परगट सिंह ने कहा कि वह अच्छी तरह जानते हैं कि ऐसी एजेंसियां किस तरह काम करती हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर किसी अन्य नेता ने भी पार्टी छोड़कर जाना है तो वह जा सकता है।
बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों जी के परगट सिंह के घर के बाद भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद सुशील रिंकू के निवास स्थान पर पहुंचने को लेकर उन्होंने कहा कि वह इस मामले में कुछ भी नहीं बोलना चाहते।
अमृतसर में हुई घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए परगट सिंह ने इसे बेहद निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी की ऐसी हरकतों से पंजाब का माहौल खराब होता है। पुलिस और जिम्मेदार अधिकारियों को अपने व्यवहार के प्रति गंभीर रहना चाहिए। पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर उन्होंने बताया कि कांग्रेस लगातार बैठकों के दौर से गुजर रही है और जल्द ही उम्मीदवारों की टिकटों की घोषणा की जा सकती है।
मुख्यमंत्री चेहरे के सवाल पर परगट सिंह ने कहा कि यह पूरी तरह पार्टी का फैसला है। कांग्रेस हाईकमान जो भी निर्णय लेगा, उसी के अनुसार आगे काम किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।