Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Congress protest in Jalandhar: Party flag accidentally burnt while effigy of the Prime Minister was being torched in protest against UPI (MDR); slogans raised against the Punjab government
{"_id":"6aae4c45074ea00eb30d8e4a","slug":"video-congress-protest-in-jalandhar-party-flag-accidentally-burnt-while-effigy-of-the-prime-minister-was-being-torched-in-protest-against-upi-mdr-slogans-raised-against-the-punjab-government-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में कांग्रेस का प्रदर्शन: यूपीआई (एमडीआर) के विरोध में प्रधानमंत्री का पुतला फूंकते समय पार्टी का झंडा भी जला, पंजाब सरकार के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में कांग्रेस का प्रदर्शन: यूपीआई (एमडीआर) के विरोध में प्रधानमंत्री का पुतला फूंकते समय पार्टी का झंडा भी जला, पंजाब सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
जालंधर के कंपनी बाग चौक (श्रीराम चौक) में शनिवार को केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ कांग्रेस के रोष प्रदर्शन के दौरान उस समय असहज स्थिति बन गई, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाते समय कांग्रेस का झंडा भी आग की चपेट में आकर जल गया। पुतले को संभालते वक्त हुई इस घटना को कार्यकर्ताओं ने तुरंत संभालने की कोशिश की।
प्रदर्शन का आयोजन यूपीआई पर टैक्स बढ़ाने के फैसले और केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में किया गया था। प्रदर्शन में कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं शहरी प्रधान राजिंदर बेरी, पार्षद शैरी चड्ढा सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं, केंद्र सरकार के खिलाफ आयोजित प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा पंजाब सरकार के खिलाफ नारे लगाए जाने से भी मौके पर असमंजस की स्थिति बनी। कांग्रेस नेता राजिंदर बेरी ने यूपीआई टैक्स को ‘मोदी टैक्स’ बताते हुए इसे आम जनता, युवाओं, मध्यम वर्ग और व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ बताया। उन्होंने सरकार से इस फैसले को वापस लेने की मांग की और कहा कि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के बाद अब उसी पर टैक्स लगाना सरकार के रुख में विरोधाभास दिखाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।