फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Two cunning individuals arrested from Raipur for swindling ₹21 lakh from a Pathankot youth under the pretext of securing an MBBS seat.

पठानकोट के युवक से एमबीबीएस सीट दिलाने के नाम पर ठगे 21 लाख, रायपुर से दो शातिर गिरफ्तार 

Fri, 02 Oct 2026 02:49 PM IST
Nivedita Nivedita
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:49 PM IST
Two cunning individuals arrested from Raipur for swindling ₹21 lakh from a Pathankot youth under the pretext of securing an MBBS seat.
मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सीट दिलाने और कम फीस में दाखिला करवाने का भरोसा देकर करीब 21 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के खिलाफ पठानकोट साइबर क्राइम पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद रायपुर से दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, लैपटॉप, फर्जी पहचान संबंधी कागजात और विद्यार्थियों से जुड़ा रिकॉर्ड बरामद हुआ है। पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, पठानकोट के एक युवक ने वर्ष 2025 में नीट की परीक्षा दी थी। परीक्षा के बाद उसे एमबीबीएस में प्रवेश दिलाने के संबंध में अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन आने लगे। कथित तौर पर फोन करने वालों ने गुरुग्राम स्थित ‘द एडमिशन सॉल्यूशन’ नामक काउंसलिंग संस्थान के माध्यम से प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज में अपेक्षाकृत कम फीस पर सीट दिलाने का भरोसा दिया। आरोप है कि इस भरोसे में आकर शिकायतकर्ता ने बताए गए विभिन्न बैंक खातों में करीब 21 लाख रुपये जमा करवा दिए। रकम लेने के बाद कुछ समय बीतने पर संबंधित काउंसलिंग संस्थान का संचालन बंद हो गया और परिवार को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। जांच के दौरान साइबर पुलिस ने लेनदेन और तकनीकी साक्ष्यों की पड़ताल की। पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आया कि आरोपियों ने गुरुग्राम में ‘द एडमिशन सॉल्यूशन’ के नाम से चल रहे कार्यालय को बंद करने के बाद रायपुर में ‘ब्राइटमार्ग’ नाम से नया काउंसलिंग सेंटर शुरू कर लिया था। पुलिस का आरोप है कि गिरोह के सदस्य अपनी वास्तविक पहचान छिपाने के लिए फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेजों का इस्तेमाल करते थे। तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस टीम ने रायपुर में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बंटी कुमार तिवारी पुत्र शिव कुमार तिवारी निवासी बिहार और मुहम्मद जुबैर पुत्र शेर खान निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के ठिकाने से तीन लैपटॉप, 48 मोबाइल फोन व फर्जी सिम कार्ड, एमबीबीएस कॉलेजों और विद्यार्थियों से संबंधित डाटा, कार्यालय की डायरियां, विभिन्न फर्जी दस्तावेज, तीन डेबिट कार्ड, तीन जाली आधार कार्ड तथा एक स्कॉर्पियो-एन वाहन बरामद किया है। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में यह भी सामने आया है कि कथित गिरोह द्वारा अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नामों से कॉल सेंटर संचालित किए जा रहे थे। इन केंद्रों के माध्यम से मेडिकल शिक्षा में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थियों और उनके परिजनों से संपर्क कर उन्हें प्रवेश दिलाने का भरोसा दिया जाता था। जांच में नेटवर्क से जुड़े कुछ अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आई है। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। इस मामले में साइबर क्राइम थाना पठानकोट में केस नंबर 21, दिनांक 7 अगस्त 2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 61(2), 336(2), 336(3), 340(2), 111 तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66(डी) के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फतेहाबाद में स्वच्छता अभियान चलाकर दिया स्वच्छता का संदेश

02 Oct 2026

VIDEO: सात साल की अनामिका ने शुरू की 30 किमी की दौड़, रास्ते में बरसे फूल

02 Oct 2026

VIDEO: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे हादसा: डीएम - एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, घायलों का हालचाल जाना

02 Oct 2026

तलवंडी भाई में मिठाई की दुकानों पर फूड सेफ्टी विभाग की अचानक चेकिंग, फेंकवाई फफूंद लगी मिठाई

VIDEO: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे हादसा, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने घायलों का लिया हालचाल

02 Oct 2026
विज्ञापन

गांधी जयंती पर चंडीगढ़ में वाॅकथान का आयोजन, प्रतिभागियों ने किया जुंबा डांस

VIDEO: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर वॉल्वो बस और ट्रेलर की भिड़ंत, चार यात्रियों की मौत

02 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: स्वच्छता अभियानों से उलट है हकीकत, कागजों और स्लोगन तक ही सीमित है अभियान

02 Oct 2026

भूधंसाव क्षेत्र में फंसा डंपर, पौने घंटे तक आवाजाही रही बंद

02 Oct 2026

वडनगर से वाराणसी जा रही सेवा संकल्प यात्रा पर बरसे फूल -जिले की सीमा में प्रवेश पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन

02 Oct 2026

कानपुर: बुजुर्ग के चीखने चिल्लाने से चकरघिन्नी बनी पुलिस

01 Oct 2026

कानपुर: जाजमऊ थाने के सामने लगा भीषण जाम, घंटों परेशान रहे लोग

01 Oct 2026

जींद: गन और गंदे कल्चर को खत्म करने में गायक भी निभाएं जिम्मेदारी : अन्नु सैनी

01 Oct 2026

कानपुर: आनंदेश्वर कॉरिडोर का काम शीघ्र पूरा कराने की मांग, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

01 Oct 2026

कानपुर: बेकाबू पिकअप ने बैटरी फैक्टरी में कर्मचारी को रौंदा, दर्दनाक मौत

01 Oct 2026

सड़क सुरक्षा और मुआवजा योजनाओं की जानकारी दी, VIDEO

01 Oct 2026

चित्रों और स्लोगन से बच्चों ने समझा पॉक्सो एक्ट, VIDEO

01 Oct 2026

संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ, दस्तक 12-31 अक्तूबर तक; VIDEO

01 Oct 2026

एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को युवाओं ने बुलंद की आवाज, VIDEO

01 Oct 2026

धर्मेंद्र यादव ने दिवंगत रामगोविंद चौधरी को बांसडीह में सर्वदलीय श्रद्धांजलि, VIDEO

01 Oct 2026

पुलिस ने शंभूपुर घटना को जातिगत विवाद बताने वाली भ्रामक पोस्ट का किया खंडन, VIDEO

01 Oct 2026

40 साल पुराने रास्ते के निर्माण में अवरोध, एसडीएम से गुहार; VIDEO

01 Oct 2026

सेवा अभियान के तहत विशेष सफाई की गई, VIDEO

01 Oct 2026

कंजेहरा की रामलीला में अत्रि-सुतीक्ष्ण आश्रम से पंचवटी तक की लीला का मंचन; VIDEO

01 Oct 2026

मारकुंडी की गलियों में उतरे डीएम, ग्रामीणों को संचारी रोगों से बचाव का संदेश, VIDEO

01 Oct 2026

जौनपुर केसरी निगम और हरियाणा केसरी पवन के बीच 11 हजार रुपये की इनामी कुश्ती बराबरी पर छूटी, VIDEO

01 Oct 2026

सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ, VIDEO

01 Oct 2026

पॉक्सो एक्ट के प्रति छात्रों को किया जागरूक, VIDEO

01 Oct 2026

नुक्कड़ नाटक से दिया निस्वार्थ सेवा का संदेश, VIDEO

01 Oct 2026

दशाश्वमेध घाट पर गंगा का जलस्तर बढ़ा, VIDEO

01 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed