फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Amarinder Singh Raja Warring resigns as Punjab Congress President submits his report to Rahul Gandhi

पंजाब में कांग्रेस का अगला 'सरदार' कौन?: क्यों हटाए गए राजा वडिंग, राहुल ने अमरिंदर से पूछे ये तीन सवाल

Fri, 02 Oct 2026 04:51 PM IST
विकास कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 02 Oct 2026 04:51 PM IST
सार

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए राजा वडिंग ने कहा कि मैंने राहुल गांधी से मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा औपचारिक रूप से सौंप दिया। राहुल जी ने मुझे बहुत प्यार दिया। 

विज्ञापन
Amarinder Singh Raja Warring resigns as Punjab Congress President submits his report to Rahul Gandhi
अमरिंदर सिंह राजा वडिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब कांग्रेस में एक बार फिर बड़ा राजनीतिक फेरबदल देखने को मिला है। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने शुक्रवार को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर उन्हें अपना औपचारिक इस्तीफा सौंप दिया है। वड़िंग ने चार साल से अधिक समय तक पंजाब कांग्रेस की कमान संभाली। उनका यह इस्तीफा राज्य में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों से ठीक पहले आया है।

विज्ञापन

नए अध्यक्ष की दौड़ में विजय इंदर सिंगला का नाम सबसे आगे
राज्य इकाई में लंबे समय से चल रही अंदरूनी कलह (गुटबाजी) इस इस्तीफे का एक बड़ा कारण मानी जा रही है। हाल ही में कांग्रेस पार्टी ने एआईसीसी (एआईसीसी) प्रभारी भूपेश बघेल को बदलकर उनकी जगह सचिन पायलट को पंजाब का नया प्रभारी नियुक्त किया है। बघेल ने हाल ही में गुटबाजी को शांत करने के लिए पंजाब में कई हफ्ते बिताए थे।

सूत्रों के अनुसार, पंजाब के नए कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में पूर्व राज्य मंत्री और एआईसीसी के सह-कोषाध्यक्ष विजय इंदर सिंगला सबसे आगे चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल ने वडिंग से पूछी तीन बातें
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए राजा वडिंग ने कहा कि मैंने राहुल गांधी से मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा औपचारिक रूप से सौंप दिया। राहुल जी ने मुझे बहुत प्यार दिया। उन्होंने पंजाब की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, सरकार में चल रही हलचल और आगे की हमारी रणनीतियों के बारे में जानकारी ली। वड़िंग ने बताया कि उन्होंने राहुल गांधी के साथ पंजाब में पार्टी की ताकतों और चुनौतियों दोनों पर विस्तार से चर्चा की।

वडिंग ने कहा कि उन्होंने मुझे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया था, और मुश्किल परिस्थितियों में राज्य का नेतृत्व करने का अवसर देने के लिए मैंने उन्हें धन्यवाद दिया। मैंने उन्हें आश्वस्त किया है कि जब भी पार्टी को मेरी आवश्यकता होगी, मैं सेवा के लिए तैयार रहूंगा।
विज्ञापन

पत्नी के साथ गुरुद्वारा बंगला साहिब में की अरदास 
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद वडिंग अपनी पत्नी के साथ गुरुद्वारा बंगला साहिब में 'अरदास' करने पहुंचे। इस दाैरान उन्होंने कहा कि कार्यकाल लंबा हो या छोटा, लेकिन ऐसा होना चाहिए जिसे लोग याद रखें। मंत्री के तौर पर मेरा कार्यकाल बिल्कुल वैसा ही यादगार रहा। जो कुछ भी मिले, उसके लिए शुक्रगुजार होना चाहिए। मुझे इस बात का संतोष है कि राज्य अध्यक्ष के तौर पर 4.5 साल के कार्यकाल के बाद, जो कुछ भी होता है, अच्छे के लिए ही होता है। पार्टी ने जो कुछ भी दिया, मैंने उसे खुशी-खुशी स्वीकार किया और आदेश का पालन किया

सचिन पायलट पर दिया बड़ा बयान
पंजाब के इंचार्ज सचिन पायलट के बारे में राजा वडिंग ने कहा कि जब उन्हें इंचार्ज बनाया गया, तो मैं उन्हें औपचारिक रूप से बधाई देने गया था। उस दिन मैंने उनसे लगभग 15 मिनट तक बात की थी, लेकिन उसके बाद मैं उनसे नहीं मिला। राजनीति में अपने लंबे सफर को देखते हुए, मुझे लगता है कि सचिन पायलट ने तय किया होगा कि 'राजा' को पद से हटाने का समय आ गया है। मेरे पास इसका कोई पक्का सबूत नहीं है, लेकिन शायद जनरल सेक्रेटरी को लगा होगा कि राजा को हटा दिया जाना चाहिए... वरना, कोई खास मुद्दा नहीं है... मुझे जो कहना था, वह मैंने राहुल गांधी से कह दिया है। राहुल गांधी के बाद अब कोई ऐसा नहीं बचा है जिसे मैं समझा सकूं कि क्या होना चाहिए और क्या नहीं।

सर्वे के बाद बदली स्थिति
दरअसल, पूर्व प्रभारी भूपेश बघेल को हटाने के बाद से ही मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष वडिंग को हटाने की अटकलें चल रही हैं। पूर्व सीएम व सांसद चरणजीत सिंह चन्नी व रंधावा का धड़ा लगातार हाईकमान पर दबाव बना रहा था। दूसरी ओर, चुनाव से ठीक पहले हाईकमान सूबे के प्रदेशाध्यक्ष को हटाकर कार्यकर्ताओं, समर्थकों और नेताओं के बीच गलत संदेश नहीं देना चाहती थी क्योंकि साल 2022 में पार्टी ऐसे ही फैसले का खामियाजा भुगत चुकी है।

नए प्रभारी सचिन पायलट आए तो पार्टी हाईकमान ने उससे पंजाब कांग्रेस की घमासान पर रिपोर्ट मांगी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि पायलट ने इसी संदर्भ में ग्राउंड सर्वे करवाया और स्थानीय नेताओं और पदाधिकारियों से व्यापक फीडबैक लिया। सेकंड लाइन के 50 से अधिक नेताओं से खुद रूबरू होकर उनके फीडबैक को अपनी रिपोर्ट का हिस्सा बनाया। उसके बाद राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और केसी वेणुगोपाल से चर्चा की। अंतत: वडिंग को हटाने का फैसला किया गया ताकि पंजाब में वरिष्ठ कांग्रेसियों के एक बड़े धड़े और उनके समर्थकों को चुनाव के दौरान पार्टी की जीत के लिए सक्रिय रखा जा सके।

वडिंग क्यों उखड़े
सूत्र बताते हैं कि सचिन पायलट ने वडिंग को खुद फोन कर उन्हें पदमुक्त किए जाने और भविष्य में अन्य जिम्मेदारी दिए जाने की सूचना दी। इसके बाद वडिंग इस कदर नाराज हो गए कि उनके इस्तीफे पर कोई फैसला लेने से पहले ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खुद को पंजाब कांग्रेस का पूर्व प्रधान लिख दिया। बताया जा रहा है कि पार्टी हाईकमान वड़िंग के इस रवैये से खुश नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed