Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
The Ferozepur Railway Division raised awareness among rail passengers about the adverse effects of single-use plastic.
{"_id":"6ab50394bc0eba2ada0d0bea","slug":"video-the-ferozepur-railway-division-raised-awareness-among-rail-passengers-about-the-adverse-effects-of-single-use-plastic-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर रेल डिवीजन ने सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति रेल यात्रियों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर रेल डिवीजन ने सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति रेल यात्रियों को किया जागरूक
फिरोजपुर मंडल में 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 24 सितंबर को ‘सिंगल यूज प्लास्टिक को न कहें’ अभियान के तहत मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर रेल यात्रियों को जागरूक किया गया।
स्टेशनों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से उद्घोषणा और बैनर लगाकर यात्रियों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। यात्रियों को प्लास्टिक की बोतलों के बजाय पर्यावरण अनुकूल एवं पुनः उपयोग योग्य बोतलों का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, स्टेशनों पर लगी बोतल क्रशिंग मशीनों के उचित उपयोग के बारे में भी बताया गया।
यात्रियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और कचरे के पृथक्करण के महत्व से अवगत करवाते हुए चार प्रकार के निर्धारित कूड़ेदानों का सही उपयोग करने की जानकारी दी गई। रेलवे स्टेशनों पर वेंडरों को भी प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया गया। यात्रियों से स्वच्छता बनाए रखने और कचरे का उचित निस्तारण करने की अपील की गई। इस दौरान मंडल कार्यालय में अधिकारियों को दोबारा प्रयोग किए जा सकने वाले मग भी वितरित किए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।