Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Speaker Sandhwan attended the Vishwakarma Day event in Faridkot; stated that in the era of AI, there is a need to integrate the skills of artisans with new technology.
{"_id":"6af19ae16abc25895309ff11","slug":"video-speaker-sandhwan-attended-the-vishwakarma-day-event-in-faridkot-stated-that-in-the-era-of-ai-there-is-a-need-to-integrate-the-skills-of-artisans-with-new-technology-2026-11-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में विश्वकर्मा दिवस पर पहुंचे स्पीकर संधवां,बोले; एआई के दौर में कारीगरों के हुनर को नई तकनीक से जोड़ने की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में विश्वकर्मा दिवस पर पहुंचे स्पीकर संधवां,बोले; एआई के दौर में कारीगरों के हुनर को नई तकनीक से जोड़ने की जरूरत
फरीदकोट जिले में बाबा विश्वकर्मा दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर फरीदकोट और कोटकपूरा स्थित गुरुद्वारा रामगढ़िया सभा में धार्मिक समागम आयोजित किए गए, जिनमें पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विशेष रूप से शिरकत की।
कार्यक्रमों की शुरुआत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पाठ के भोग और अरदास के साथ हुई। इस दौरान संगत ने बाबा विश्वकर्मा जी को नमन किया। समारोह में क्षेत्र की कई नामवर शख्सियतों को सम्मानित भी किया गया।
इस मौके पर स्पीकर संधवां ने कहा कि बाबा विश्वकर्मा दिवस मेहनत, कारीगरी और हुनर का सम्मान करने का पर्व है। आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और आधुनिक तकनीक का दौर है। ऐसे में कारीगरों को अपने पारंपरिक हुनर के साथ नई तकनीक का ज्ञान हासिल करना भी जरूरी है।वउन्होंने कहा कि समय के साथ तकनीक बदल रही है और कारीगरों को भी अपने कौशल में सुधार लाकर इस बदलाव के साथ आगे बढ़ना होगा। पंजाब सरकार की ओर से कारीगरों और हुनरमंद कामगारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि वे आधुनिक तकनीक अपनाकर अपने काम को और बेहतर बना सकें।समागम के दौरान संगत ने सरबत के भले और समाज की खुशहाली के लिए अरदास की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।