फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Sikh from Sujanpur sentenced to death in Saudi Arabia

सुजानपुर के अमृतधारी सिख को सऊदी में फांसी की सजा, जानें पूरा मामला

Mon, 14 Sep 2026 08:40 AM IST
Nivedita Nivedita
Updated Mon, 14 Sep 2026 08:40 AM IST
Sikh from Sujanpur sentenced to death in Saudi Arabia
पठानकोट के हलका सुजानपुर का एक अमृतधारी नौजवान विदेशी जेल की सलाखों के पीछे मौत की सजा का सामना कर रहा है। उसका गुनाह सिर्फ इतना था कि उसने एक बीमार बुजुर्ग के लिए दवा ले जाने भर की हमदर्दी जता दी थी। आज एक बेबस मां, बेसहारा पत्नी और मासूम बच्चो की आंखें पंजाब सरकार और केंद्र सरकार की तरफ इंसाफ की गुहार लगा रही हैं। अमृतधारी सिख बलजिंदर सिंह निवासी सुजानपुर पिछले 10 वर्षों से दुबई में बतौर ट्रक ड्राइवर काम कर रहा था। दुबई से सऊदी अरब माल लेकर जाना उसकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा था। तीन साल पहले वह घर पर छुट्टियां बिताकर वापस लौटा था। इसके बाद एक दिन सऊदी अरब के सफर पर निकलते समय एक अनजान परिवार ने बलजिंदर सिंह से संपर्क किया और सऊदी अरब में मौजूद अपने एक बीमार बुजुर्ग का हवाला देकर दवाई का पैकेट पहुंचाने की गुहार लगाई। दो बार मना करने के बाद, जब सामने वाले ने बच्चों और बुजुर्ग से वीडियो कॉल पर बात करवाकर इंसानियत का वास्ता दिया, तो एक सच्चे पंजाबी और गुर सिख होने के नाते उसका दिल पसीज गया और दवा बुजुर्ग तक पहुंचाने की बात मान ली। मदद के बदले मिली मौत की सजा युवक के पिता जसविंदर सिंह ने कहा कि बेटे को क्या पता था कि नेकी के नाम पर उसके साथ बहुत बड़ा धोखा हो रहा है। जैसे ही वह दुबई बॉर्डर पार कर सऊदी अरब पहुंचा तो स्कैनिंग के दौरान उस दवाई के पैकेट में से नशीला पदार्थ मिला होना पाया गया। कानून के शिकंजे में फंसे इस बेकसूर नौजवान को सऊदी की अदालत ने फांसी की सजा सुना दी। पिछले 3 साल से इस परिवार के घर का चूल्हा आंसुओं से जल रहा है। परिवार का कहना है कि उनका बेटा अमृतधारी गुर सिख है, जिसका नशा तो दूर, किसी गलत काम से कभी कोई वास्ता नहीं रहा। वह हमेशा दूसरों से प्यार करने और जीवों पर दया करने की सीख देता रहा। बलजिंदर साजिश का हुआ शिकार, सरकार करवाए उच्च स्तरीय जांच बलजिंदर सिंह का तीन साल का बेटा और 8 साल की बेटी है। बच्चों, पत्नी और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। बेहाल हो चुकी बूढ़ी मां, पथराई आंखों वाले पिता, बेबस पत्नी और पिता के साए को तरसती नन्हीं बेटी आज हाथ जोड़कर सिर्फ एक ही विनती कर रहे है कि हमारे बेकसूर बलजिंदर को भारत सरकार बचा ले। अगर सरकार इस मामले में उच्च स्तरीय जांच करवाए, तो सच्चाई सामने आ जाएगी कि वह सिर्फ एक साजिश का शिकार हुआ है। धोखे ने परिवार को उजाड़ने की कगार पर ला दिया इंसानियत के नाम पर मिला यह धोखा आज एक पूरे परिवार को उजाड़ने की कगार पर ले आया है। परिवार की नम आंखें अब भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से उम्मीद लगाए बैठी हैं कि इस मामले में दखल देकर उनके बेकसूर बेटे की जान बचाई जाए, ताकि वह अपने वतन लौटकर अपने मासूम बच्चों के साथ फिर से नई जिंदगी शुरू कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मेहंदी प्रतियोगिता में 266 छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा; VIDEO

14 Sep 2026

सांसद ने ओमप्रकाश को बताया सत्यानाशी राजभर, VIDEO

13 Sep 2026

चंद्रशेखर के ऊपर हुए हमले की निंदा, VIDEO

13 Sep 2026

Meerut: वात्सल्य तीर्थ धाम के लिए मूर्ति पाषाण का विधि-विधान से पूजन करते श्रद्धालु

13 Sep 2026

Meerut: मध्य गंग नहर किनारे लगातार दिख रहा तेंदुआ, राहगीरों में दहशत

13 Sep 2026
विज्ञापन

Meerut: गणेश महोत्सव में विधि-विधान से हुई भगवान गणेश की प्राण प्रतिष्ठा

13 Sep 2026

Baghpat: डीएम आवास के सामने कार-कैंटर की साइड लगने से चार घायल

13 Sep 2026
विज्ञापन

Baghpat: कार की टक्कर से नोएडा में खेकड़ा के पंकज पांचाल की मौत, सीसीटीवी आया सामने

13 Sep 2026

Meerut: एन्वायरमेंट क्लब ने गणेश चतुर्थी पर ईको फ्रेंडली गणेश जी घर लाने की अपील की

13 Sep 2026

Meerut: "पानी पंचायत" कर सारथी सोशल वेलफेयर सोसायटी ने दिया पानी की बूंद-बूंद बचाने का संदेश

13 Sep 2026

Meerut: कंकरखेड़ा के जंगेठी में गोकशी पर फूटा आक्रोश, रिपोर्ट दर्ज न होने पर बजरंग दल ने किया थाने का घेराव

13 Sep 2026

हरियाणा के राज्यपाल करेंगे फरीदाबाद के सरकारी विद्यालयों का निरीक्षण

13 Sep 2026

फरीदाबाद-अग्रसेन प्रीमियर लीग में 18 गोत्रों की क्रिकेट टीमें लेंगी हिस्सा

13 Sep 2026

टेबल टेनिस में गुरुग्राम की टीम ने जीता रजत, अव्यन्ना का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

13 Sep 2026

फरीदाबाद सेक्टर-52 और संजय कॉलोनी में पानी की पाइपलाइन डालने का महिलाओं ने किया विरोध

13 Sep 2026

गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठी कुम्हार गली

13 Sep 2026

फरीदाबाद सेक्टर-2 में जर्जर सड़कों और गंदे पानी से लोग परेशान

13 Sep 2026

बहराइच: कतर्नियाघाट में तेंदुए का लाइव शिकार, मोर को दबोचा; वीडियो वायरल

13 Sep 2026

अलीगढ़ के राजा भैया बने आजाद समाज पार्टी पश्चिमी यूपी के जोन अध्यक्ष

13 Sep 2026

एएमयू में पीएम मोदी के नाम पर हॉस्टल की मांग उठी

13 Sep 2026

राजस्थान: त्रिनेत्र गणेश मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, 1200 पुलिसकर्मी तैनात; कल 5 लाख श्रद्धालुओं की उम्मीद

13 Sep 2026

हाथरस डीएम-एसपी ने अस्पताल का किया निरीक्षण, पुलिस ने बच्चे के लिए किया रक्तदान

13 Sep 2026

शुक्लागंज: गंगाघाट के राजा का हुआ भव्य आगमन, निकाली शोभायात्रा

13 Sep 2026

सरकार के विरोध में आरटीएस चौक पर सपा ने किया प्रदर्शन, VIDEO

13 Sep 2026

हाईवे पर 345 वाहनों का चालान, 7.24 लाख रुपये जुर्माना; VIDEO

13 Sep 2026

आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, VIDEO

13 Sep 2026

गणपति की प्रतिमा का ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत, VIDEO

13 Sep 2026

चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर पथराव और पुलिस से धक्का-मुक्की का आरोप, VIDEO

13 Sep 2026

आधे घंटे की बारिश से सड़कें जलमग्न, उमस से मिली राहत; VIDEO

13 Sep 2026

हरदोई: दधि उत्सव के दौरान मैनपुरी ने साथ निभाया डिंपल यादव जीत गईं गाना बजाने पर बवाल, 45 के खिलाफ रिपोर्ट

13 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed