{"_id":"6b0aa492ab0de024980a208e","slug":"video-science-fair-at-pushpa-gujral-science-city-has-sparked-the-youths-desire-for-new-inventions-2026-11-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"पुष्पा गुजराल साइंस सिटी में विज्ञान मेले ने युवाओं में नए आविष्कारों की जगाई अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुष्पा गुजराल साइंस सिटी में विज्ञान मेले ने युवाओं में नए आविष्कारों की जगाई अलख
पुष्पा गुजराल साइंस सिटी द्वारा साइंस फेस्ट 2026 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से संबंधित मॉडल तैयार करने और उनका प्रदर्शन करने के लिए एक उपयोगी मंच प्रदान किया गया। इस अवसर पर पंजाब भर के विभिन्न स्कूलों के 350 से अधिक विद्यार्थियों ने अपने वैज्ञानिक मॉडलों के माध्यम से नवाचार, वैज्ञानिक समझ तथा सामाजिक समस्याओं का समाधान करने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर पुष्पा गुजराल साइंस सिटी के निदेशक डॉ. राजेश ग्रोवर ने कहा कि रचनात्मकता ज्ञान, जिज्ञासा और कल्पनाशीलता से उत्पन्न होती है। जब ये तीनों तत्व आपस में मिलते हैं, तो नवाचार को जन्म देते हैं।
सरकारी हाई स्कूल, अमीनवाल, मोगा की टीम ने अपने प्रोजेक्ट “360-डिग्री गैस लीकेज डिटेक्शन सिस्टम” के लिए प्रथम पुरस्कार हासिल किया। बी.सी.एम. आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लुधियाना की टीम ने अपने प्रोजेक्ट “हर्नोवार” के लिए दूसरा पुरस्कार प्राप्त किया, जबकि पुलिस डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल, जालंधर की टीम ने अपने प्रोजेक्ट “स्मार्ट पोस्चर बेल्ट” के लिए तीसरा पुरस्कार जीता।स अवसर पर विजेता विद्यार्थियों को नकद पुरस्कारों से सम्मानित किया गया
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।