Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab Assembly Elections: PM’s rally, deliberations over tickets

पंजाब विधानसभा चुनाव: पीएम की रैली, टिकटों पर मंथन; भाजपा-अकाली दल ने गठबंधन के बाद की पहली बैठक

Sun, 29 Nov 2026 03:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 29 Nov 2026 03:13 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 8 दिसंबर को मोगा में होने वाली रैली को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। साथ ही गठबंधन के तहत टिकटों के बंटवारे पर भी चर्चा हुई। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला प्रधानमंत्री के दौरे के बाद ही लिया जाएगा।

विज्ञापन
Punjab Assembly Elections: PM’s rally, deliberations over tickets
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के गठबंधन की शनिवार को पहली बैठक हुई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 8 दिसंबर को मोगा में होने वाली रैली को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। साथ ही गठबंधन के तहत टिकटों के बंटवारे पर भी चर्चा हुई। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला प्रधानमंत्री के दौरे के बाद ही लिया जाएगा।

विज्ञापन


अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने कहा कि अकाली दल ने भाजपा नेतृत्व को लंच पर बुलाया था। पंजाब भाजपा प्रधान केवल सिंह ढिल्लों वरिष्ठ नेताओं के साथ बादल के चंडीगढ़ स्थित आवास पहुंचे। पूर्व पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़, कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा और भाजपा नेता अनिल सरीन भी शामिल हुए। 
विज्ञापन


सुखबीर बादल ने कहा कि अगले दो महीने गठबंधन ने संयुक्त रूप से किस तरह प्रचार करना है, इस पर चर्चा हुई। एनडीए जल्द ही संयुक्त कार्ययोजना लेकर आएगा जिसमें विधानसभा चुनाव लड़ने की रणनीति स्पष्ट की जाएगी। आगे भी ऐसी बैठकें होती रहेंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहद अहम मानी जा रही बैठक 
भाजपा मोगा रैली के जरिये चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करने जा रही है। कृषि कानूनों को लेकर गठबंधन टूटने के बाद विधानसभा चुनाव से पहले दोनों दल फिर एक साथ आए हैं। ऐसे में गठबंधन की घोषणा के बाद दोनों दलों के नेताओं की यह पहली मुलाकात महत्वपूर्ण मानी जा रही है।


गठबंधन में किसी तरह का कोई गतिरोध नहीं : जाखड़
इस बैठक के बाद सुनील जाखड़ ने कहा कि गठबंधन में किसी तरह का कोई गतिरोध नहीं है। सुखबीर बादल ने प्रधानमंत्री मोदी को पंजाब आने का निमंत्रण दिया था जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। टिकटों को लेकर नेताओं में किसी तरह की नाराजगी का सवाल ही नहीं उठता है। सभी को साथ लेकर चला जाएगा। पंजाब भाजपा प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि पंजाब की खुशहाली के लिए यह बैठक हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed