Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Scattered garbage dumps in Kotkapura have become a nuisance; demand raised for a permanent solution before the festive season.
{"_id":"6ac75943977ab27dce0a9355","slug":"video-scattered-garbage-dumps-in-kotkapura-have-become-a-nuisance-demand-raised-for-a-permanent-solution-before-the-festive-season-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा में जगह-जगह लगे कूड़े के डंप बने मुसीबत, त्योहारों से पहले स्थायी समाधान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा में जगह-जगह लगे कूड़े के डंप बने मुसीबत, त्योहारों से पहले स्थायी समाधान की मांग
कोटकपूरा शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के डंप लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। त्योहारों का सीजन शुरू होने से पहले शहरवासियों ने नगर कौंसिल से कूड़े की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि शहर में रोजाना सफाई तो की जाती है, लेकिन कूड़े के डंप लंबे समय तक भरे रहने के कारण समस्या जस की तस बनी हुई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार कूड़े के निपटारे के लिए उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कई स्थानों पर कई-कई दिनों तक कूड़ा नहीं उठाया जाता। इससे आसपास गंदगी फैलने के साथ-साथ दुर्गंध की समस्या भी पैदा हो रही है। शहर के प्रमुख स्थानों के अलावा सिविल अस्पताल के आसपास भी कूड़े के ढेर लगे होने से लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि अस्पताल के नजदीक इस तरह कूड़ा जमा होना स्वास्थ्य के लिए भी खतरा पैदा कर सकता है।
कारोबारी प्रदीप मित्तल और हरिंदर सिंह आहूजा ने नगर कौंसिल से मांग की कि कूड़े की समस्या का जल्द समाधान किया जाए, ताकि त्योहारों के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर बनी रहे।
उधर, नगर कौंसिल प्रधान गुरप्रीत सिंह गैरी वड़िंग ने कहा कि कूड़े की समस्या को लेकर कौंसिल गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने बताया कि कूड़े के निपटारे के लिए जमीन खरीदने की तैयारी है, लेकिन अभी तक उपयुक्त जमीन नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि सेकेंडरी प्वाइंटों पर कुछ लोग नियमों का उल्लंघन कर कूड़ा फेंक रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर ली गई है और जल्द कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।