{"_id":"6b04292f6d8821ba9203ad92","slug":"murder-accused-deported-from-kazakhstan-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर विदेश भाग गया था आरोपी: कजाकिस्तान से करवाया डिपोर्ट, हरियाणा पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या कर विदेश भाग गया था आरोपी: कजाकिस्तान से करवाया डिपोर्ट, हरियाणा पुलिस ने हिरासत में लिया
Mon, 23 Nov 2026 05:33 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 23 Nov 2026 05:33 PM IST
सार
हरियाणा में हत्या का आरोपी साल 2025 में विदेश फरार हो गया था जिसे सीबीआई के प्रयासों से भारत वापस लाया गया। आरपी को हरियाणा पुलिस ने नई दिल्ली से हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
हत्या आरोपी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
हरियाणा में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद के बाद युवक की हत्या कर विदेश भागे आरोपी आशीष कुमार को केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने कजाकिस्तान से भारत वापस लाने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी था।
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस ने नई दिल्ली से हिरासत में लिया
सोमवार 23 नवंबर को उसके नई दिल्ली पहुंचने पर हरियाणा पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। सीबीआई के अनुसार, हत्या की यह वारदात नवंबर 2025 में हुई थी। शादी समारोह के दौरान मृतक और आरोपी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। समारोह से लौटते समय आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर मृतक की गाड़ी को रास्ते में जानबूझकर रुकवा लिया। इसके बाद उस पर बेरहमी से हमला किया गया। गंभीर चोटों के कारण युवक की मौत हो गई थी। इस संबंध में हरियाणा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
सितंबर में जारी हुआ था रेड कॉर्नर नोटिस
हरियाणा पुलिस के अनुरोध पर सितंबर 2026 में इंटरपोल के माध्यम से आशीष कुमार के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराया गया था। इसके बाद आरोपी की लोकेशन कजाकिस्तान के अल्माटी में इमिग्रेशन अधिकारियों के स्तर पर ट्रेस हुई। सीबीआई ने विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और हरियाणा पुलिस के समन्वय से उसे भारत वापस लाने की प्रक्रिया पूरी की।
विज्ञापन
सीबीआई भारत में इंटरपोल के राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो के रूप में अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग का समन्वय करती है। एजेंसी के मुताबिक, 2019 से अब तक इंटरपोल के माध्यम से 300 से अधिक वांछित अपराधियों को भारत लाया जा चुका है। इनमें 2026 में अब तक 75 भगोड़े शामिल हैं।
