Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Santosh Shahi, who embarked on a foot journey across 23 states to spread the message of mutual brotherhood, has reached Jeera.
{"_id":"6ac4c9e0e7bcfba2340b0bb9","slug":"video-santosh-shahi-who-embarked-on-a-foot-journey-across-23-states-to-spread-the-message-of-mutual-brotherhood-has-reached-jeera-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"आपसी भाईचारे का संदेश लेकर 23 राज्यों की पैदल यात्रा पर निकले संतोष शाही जीरा पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी भाईचारे का संदेश लेकर 23 राज्यों की पैदल यात्रा पर निकले संतोष शाही जीरा पहुंचे
आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश लेकर पटना से निकले संतोष शाही मंगलवार को जीरा के गुरुद्वारा सिंह सभा पहुंचे। उन्होंने सितंबर 2025 में अपनी यात्रा शुरू की थी। अब तक वह पैदल यात्रा और जरूरत पड़ने पर लिफ्ट लेकर 23 राज्यों और सात केंद्र शासित प्रदेशों की यात्रा कर चुके हैं।
संतोष शाही ने बताया कि यात्रा के दौरान उनका उद्देश्य देशवासियों में आपसी भाईचारे और एकता का संदेश पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पंजाब आने से पहले लोगों ने उन्हें यहां आने को लेकर काफी डराया था, लेकिन पंजाब पहुंचने के बाद उनकी धारणा पूरी तरह बदल गई। उन्होंने कहा कि पूरे देश में पंजाब ऐसा राज्य है, जहां उन्हें रात को ठहरने और भोजन की चिंता नहीं करनी पड़ी। गुरुद्वारों में बिना जात-पात पूछे उन्हें रहने के लिए कमरा और भोजन उपलब्ध कराया गया।
उन्होंने बताया कि जीरा के बाद वह फिरोजपुर में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इसके बाद राजस्थान के लिए रवाना होंगे। गुरुद्वारा सिंह सभा जीरा की प्रबंधक कमेटी की ओर से संतोष शाही को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।