{"_id":"6ab3d4e5a6249d11df021be9","slug":"video-sample-of-140-kg-of-paneer-in-makhu-declared-unsafe-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर: मक्खू में 140 किलो पनीर का सैंपल अनसेफ घोषित, खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर: मक्खू में 140 किलो पनीर का सैंपल अनसेफ घोषित, खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई
फूड सेफ्टी खाद्य विभाग की ओर से लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के लिए लगातार जांच और सैंपलिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पिछले दिनों मक्खू में की गई जांच के दौरान करीब 140 किलो पनीर संदिग्ध पाया गया था।
विभाग की टीम ने मौके पर पनीर का आधिकारिक सैंपल लेकर जांच के लिए फूड लैबोरेटरी भेजा था। वहीं, बाकी पनीर को नियमों के अनुसार सील कर मक्खू में ही सुरक्षित रखवा दिया गया था, ताकि जांच रिपोर्ट आने तक इसकी बिक्री या इस्तेमाल न हो सके। यह कार्रवाई किसान यूनियन के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में की गई थी।
बुधवार को विभाग को प्राप्त फूड एनालिस्ट की जांच रिपोर्ट में पनीर के सैंपल को अनसेफ घोषित किया गया है। इसका अर्थ है कि जांच किए गए नमूने को मानव उपभोग के लिए सुरक्षित नहीं पाया गया। विभाग की ओर से रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा विभाग के इंस्पेक्टर अभिनव कुमार ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आगे भी चेकिंग, सैंपलिंग और कानून के अनुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे केवल लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन वाले खाद्य कारोबारियों से ही खाद्य पदार्थ खरीदें और संदिग्ध या घटिया खाद्य सामग्री की जानकारी विभाग को दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।