{"_id":"6a97b1b636c41465f8036195","slug":"video-sad-puran-surjit-appoints-amaninder-singh-bunny-brar-as-constituency-in-charge-in-faridkot-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में शिअद (पुनर सुरजीत) ने अमनइंद्र सिंह बन्नी बराड़ को बनाया हलका इंचार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में शिअद (पुनर सुरजीत) ने अमनइंद्र सिंह बन्नी बराड़ को बनाया हलका इंचार्ज
शिरोमणि अकाली दल पुनर सुरजीत की ओर से टकसाली अकाली परिवार से संबंधित अमनइंद्र सिंह बन्नी बराड़ को फरीदकोट क्षेत्र का हलका इंचार्ज नियुक्त किया है। अपनी नियुक्ति के बाद बन्नी बराड़ ने कहा पार्टी प्रमुख ज्ञानी हरप्रीत सिंह खालसा समेत हाईकमान का आभार जताया। उन्होंने कहा कि 106 साल पुराने पंथक अकाली दल को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से इस पार्टी का गठन किया गया है।
उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल पुनर सुरजीत के अध्यक्ष ज्ञानी हरप्रीत सिंह के नेतृत्व में यह पंथक पार्टी आने वाले समय में मजबूती के साथ उभरेगी और पंथक एकता भी स्थापित होगी। उन्होंने दावा किया कि नए और मध्यमवर्गीय परिवारों के युवाओं की बड़ी संख्या पार्टी के साथ जुड़ चुकी है। बन्नी बराड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के साथ ज्ञानी हरप्रीत सिंह को लेकर उठ रहे सवालों के पीछे मुख्य उद्देश्य पंजाब के पंथक मुद्दों को उठाना है, न कि किसी गठबंधन का हिस्सा बनना। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पंथक एकता मजबूत होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।