{"_id":"6a96fc658547de84e20a9cf5","slug":"video-ropar-women-angry-over-alleged-survey-report-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोपड़ की महिलाओं में कथित सर्वे रिपोर्ट को लेकर रोष, पुलिस से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोपड़ की महिलाओं में कथित सर्वे रिपोर्ट को लेकर रोष, पुलिस से की शिकायत
पिछले दिनों सोशल मीडिया पर रोपड़ की महिलाओं के सबसे अधिक शराब पीने को लेकर वायरल हुई एक कथित सर्वे रिपोर्ट को लेकर स्थानीय महिलाओं में काफी रोष है। महिलाओं ने इस कथित सर्वे रिपोर्ट की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए रोपड़ पुलिस को शिकायत दी है।
महिलाओं ने पुलिस से शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने सर्वे करने वाले व्यक्ति से सर्वे के तथ्य और आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग भी की है। महिलाओं का कहना है कि बिना किसी ठोस आधार के इस तरह की रिपोर्ट जारी कर रोपड़ की महिलाओं की छवि को खराब करने का प्रयास किया गया है।
महिलाओं में इस मामले को लेकर नाराजगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे संघर्ष का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगी।
वहीं, पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। सभी तथ्यों की पड़ताल करने के बाद कानून के अनुसार बनती कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।