{"_id":"6aa2389a670cc533f60341a2","slug":"video-review-meeting-held-in-faridkot-regarding-kheda-watan-punjab-diyan-2026-players-urged-to-register-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में खेड़ा वतन पंजाब दियां-2026 को लेकर समीक्षा बैठक,खिलाड़ियों से पंजीकरण का आहवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में खेड़ा वतन पंजाब दियां-2026 को लेकर समीक्षा बैठक,खिलाड़ियों से पंजीकरण का आहवान
पंजाब सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से करवाई जा रही खेड़ा वतन पंजाब दियां-2026 को लेकर विधायक अमोलक सिंह ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा, एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर डीसी राहुल चाबा और विधायक अमोलक सिंह ने बताया कि खेलों के चौथे सीजन में प्रदेशभर में करीब 10 लाख खिलाड़ियों की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है। प्रतियोगिताएं अंडर-14 से लेकर 70 वर्ष से अधिक आयु तक के 9 वर्गों में करवाई जाएंगी। इस बार 38 खेलों और 4 पैरा-स्पोर्ट्स को शामिल किया गया है।
उन्होंने अधिकारियों को गांवों और वार्ड स्तर तक अधिक से अधिक खिलाड़ियों का पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस बार पहली बार डेमो खेल के तौर पर टेनिस बॉल क्रिकेट को भी शामिल किया गया है और प्रत्येक गांव से एक टीम को मौका दिया जाएगा। खिलाड़ी sports.punjab.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। फरीदकोट, कोटकपूरा और जैतो की मार्केट कमेटियों में ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध है। राज्य स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी को 10 हजार, दूसरे को 7 हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को 5 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।