{"_id":"6aa8d5253fecc02d060e9dbc","slug":"accident-in-jaito-youth-dies-after-being-hit-by-superfast-train-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैतो में हादसा: सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, नहीं हुई पहचान; शव मोर्चरी में रखवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैतो में हादसा: सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, नहीं हुई पहचान; शव मोर्चरी में रखवाया
Tue, 15 Sep 2026 10:49 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, जैतो
संवाद न्यूज एजेंसी, जैतो
Published by: Nivedita
Updated Tue, 15 Sep 2026 10:49 AM IST
सार
जैतो रेलवे पुलिस चौकी के इंचार्ज हरजीत सिंह ने बताया कि शव को सिविल अस्पताल जैतो की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए रखवा दिया है, ताकि उसकी पहचान हो सके। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Accident
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
जैतो रेलवे स्टेशन के पास सोमवार देर रात एक अज्ञात युवक वंदे भारत सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आने से बुरी तरह कुचल गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस चौकी के एएसआई हरजीत सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने चढ़दी कला वेलफेयर सेवा सोसायटी की टीम को बुलाया।
सूचना मिलते ही संस्था के मीत सिंह मीता, गोरा औलख और ललित शर्मा राजू एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। रेलवे चौकी इंचार्ज गुरमीत सिंह, एएसआई हरजीत सिंह, रेलवे कोटकपूरा के जीआरपी सब-इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार तथा रेलवे पुलिस कर्मचारी सुखदेव सिंह की निगरानी में युवक को उठाकर सिविल अस्पताल जैतो पहुंचाया गया। वहां से उसे कोटकपूरा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिहलाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
इस मामले में जैतो रेलवे पुलिस चौकी के इंचार्ज हरजीत सिंह ने बताया कि शव को सिविल अस्पताल जैतो की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए रखवा दिया है, ताकि उसकी पहचान हो सके। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।