{"_id":"6ab626064b158dae1304a1c7","slug":"video-no-trace-found-of-siblings-swept-away-in-a-canal-during-ganesh-visarjan-in-bathinda-family-members-stage-a-protest-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"बठिंडा में गणेश विर्सजन के दौरान नहर में बहे भाई-बहन का नहीं लगा सुराग, परिजनों ने लगाया धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा में गणेश विर्सजन के दौरान नहर में बहे भाई-बहन का नहीं लगा सुराग, परिजनों ने लगाया धरना
गणेश विसर्जन के दौरान 22 सितंबर की शाम सरहिंद नहर के बहमन पुल के पास नहर में बहे भाई-बहन का शुक्रवार को तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया।
छह वर्षीय अंजना और उसके 11 वर्षीय भाई रिशू की तलाश में एनडीआरएफ और नौजवान वेलफेयर सोसायटी की टीमें लगातार सर्च अभियान चला रही हैं। टीमें नहर के बहाव वाले विभिन्न हिस्सों में तलाश कर चुकी हैं और गांव घुद्दा तक भी पहुंचकर सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन देर शाम तक दोनों बच्चों का कोई पता नहीं चल सका।
शुक्रवार सुबह नहर में बहे दोनों बच्चों के परिजनों ने नहर पर धरना लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे पहले वीरवार को बच्चों के परिजनों ने मेयर से मुलाकात करके मांग की थी कि नहर के पानी का बहाव कम करके उनके बच्चों को ढूंढ कर उन्हें दिया जाए। विधायक जगरूप सिंह गिल भी बच्चों के घर जाकर परिजनों को मिले थे, विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत करके बच्चों को ढूंढने का अभियान तेज करने के आदेश दिए थे।
धरने के दौरान बच्चों के पिता एवं माता समेत अन्य परिजनों ने कहा कि अगर प्रशासन पहले से ही नहर पर पुख्ता इंतजाम करके रखता तो शायद आज उनके बच्चे उनके पास होते। उन्होंने जिला प्रशासन एवं सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मांग रखी कि उनके बच्चों को जल्द से जल्द नहर से बाहर निकाला जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।