{"_id":"686e32b8d58b17cfde0a4dc9","slug":"video-moga-city-police-arrested-two-drug-smugglers-with-260-grams-of-heroin-2025-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा सिटी पुलिस ने 260 ग्राम हेरोइन के साथ दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा सिटी पुलिस ने 260 ग्राम हेरोइन के साथ दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
मोगा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की गई है। मंगलवार रात गश्त के दौरान विशेष मुखबिर की सूचना पर मोगा सिटी 1 पुलिस ने दिल्ली कॉलोनी क्षेत्र से दो व्यक्तियों को 260 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि थाना सिटी 1 की पुलिस टीम को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गांव दोलेवाला निवासी बूटा सिंह और गुरदेव सिंह नामक व्यक्ति दिल्ली कॉलोनी मोगा में किसी का इंतजार कर रहे हैं और उनके पास भारी मात्रा में हेरोइन है। सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर छापा मारा और दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 260 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी 1 मोगा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आज बुधवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा, ताकि पूछताछ कर यह पता लगाया जा सके कि यह हेरोइन किसे सप्लाई की जानी थी और नशा तस्करी के इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।