{"_id":"6aa0061ae0e8459f0b083976","slug":"video-mandeep-kaur-a-woman-farmer-from-moga-sets-an-example-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा की महिला किसान मनदीप कौर ने पेश की मिसाल, खेती से कमा रही अच्छा मुनाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा की महिला किसान मनदीप कौर ने पेश की मिसाल, खेती से कमा रही अच्छा मुनाफा
मोगा जिले के गांव तलवंडी मलिया की रहने वाली महिला किसान मनदीप कौर खैरा ने खेती के क्षेत्र में मेहनत और हौसले की अनोखी मिसाल कायम की है। परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उन्होंने वर्ष 2009 में 5 एकड़ जमीन ठेके पर लेकर धान और आलू की खेती से शुरुआत की थी। आज अपनी मेहनत के दम पर वह करीब 40 एकड़ जमीन ठेके पर लेकर खेती कर रही हैं।
मनदीप कौर वर्तमान में करीब 30 एकड़ जमीन में आलू की खेती करती हैं, जबकि बाकी जमीन पर धान, मूंग, सब्जियां और मक्की की फसल उगाती हैं। खेती से होने वाली आमदनी ने न केवल उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया, बल्कि पिछले करीब 15 वर्षों में उन्होंने खेती से जुड़े कार्यों के लिए लाखों रुपये की मशीनरी भी तैयार की और अपना सुंदर आशियाना बनाया। मनदीप कौर ने 12 वीं तक पढ़ाई की और किसान परिवार से होने के कारण बचपन से अपने पिता के साथ खेतों में जाते थे जहां से उनको खेती के बारे में जानकारी थी जिसको इस्तमाल करके आज एक मुकाम तक पहुंचे। परिवार मे पति और एक बेटा और एक बेटी हे । बेटा बेटी पढ़ाई करते हे पति रेत का काम करते हे साथ साथ मनदीप कौर को भी मदद करते हे।एक छोटे से गांव की महिला का इतने बड़े स्तर पर खेती करना यह साबित करता है कि अगर इंसान में हौसला और मेहनत करने का जज्बा हो तो कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।